Uttarakhand Weather: आज 40 किलोमीटर की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने का येलो अलर्ट, बर्फबारी के भी आसार

[ad_1]

Uttarakhand Weather Update IMD Yellow alert gusty winds of 40 kilometers chances of snowfall also

उत्तराखंड में मौसम
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


उत्तराखंड के कुछ मैदानी इलाकों के साथ पर्वतीय जिलों में आज 30 से 40 किलोमीटर की तेज रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलेंगी। चार हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी होने की संभावना है।

मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से देहरादून समेत उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़, टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार और अल्मोड़ा जिले में झोंकेदार हवाओं का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

Baisakhi 2024 Snan: 13 जोन और 39 सेक्टर में बंटा हरिद्वार, अगले तीन दिन ट्रैफिक रहेगा डायवर्ट, ये है रूट प्लान

केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार 13 से 15 अप्रैल तक मौसम बदला रहेगा। केंद्र ने 14 अप्रैल के लिए प्रदेश भर में मौसम का ओरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इस दिन बिजली चमकने के साथ झोंकेदार हवाएं चलने के आसार हैं। 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *