[ad_1]

नामांकन के दौरान कलक्ट्रेट में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही।
– फोटो : संवाद
विस्तार
संभल लोकसभा सीट पर चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। पहले दिन किसी भी प्रत्याशी ने नामांकन नहीं कराया। केवल परचे बिके। भाजपा के परमेश्वर लाल सैनी, बसपा के सौलत अली सहित 16 प्रत्याशियों ने 32 परचे खरीदे हैं। कलक्ट्रेट सभागार में कड़ी सुरक्षा रही। नामांकन प्रक्रिया 19 अप्रैल तक चलेगी।
संभल सीट पर तीसरे चरण में होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए शुक्रवार से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। कलक्ट्रेट परिसर में सुबह 11 बजे से शाम तीन बजे तक परचा खरीदने और दाखिल किया जाना था पर पहले दिन भी राजनीतिक दल अथवा निर्दलीय प्रत्याशी ने परचा दाखिल नहीं किया।
भाजपा, बसपा सहित दस राजनीतिक दल व छह निर्दलीय प्रत्याशियों ने परचे खरीदे। भाजपा प्रत्याशी परमेश्वर लाल सैनी के प्रतिनिधि ने उनके नाम पर चार सेट, बसपा प्रत्याशी सौलत अली के नाम पर उनके प्रतिनिधि ने तीन सेट, आम आदमी पार्टी प्रत्याशी आतिर हुसैन के प्रतिनिधि ने एक सेट खरीदा।
इसके अलावा सात अन्य राजनीति दल, छह निर्दलीय प्रत्याशियों के नाम पर 15 सेट खरीदे गए। नामांकन से पूर्व जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष बंसल, एसपी कुलदीप गुनावत ने कलक्ट्रेट, एडीएम प्रदीप कुमार वर्मा ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
[ad_2]
Source link