Kangra News: केंद्रीय विश्वविद्यालय ने रद्द की एजूकेशन विभाग की तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा

[ad_1]

केंद्रीय विश्वविद्यालय हिमाचल

केंद्रीय विश्वविद्यालय हिमाचल
– फोटो : अमर उजाला

ख़बर सुनें

 केंद्रीय विश्वविद्यालय हिमाचल प्रदेश ने एजूकेशन विभाग की तीसरे सेमेस्टर की एक परीक्षा रद्द कर दी है। यह फैसला अभ्यर्थियों को गलत विषय का प्रश्नपत्र देने के चलते लिया गया है। अब परीक्षा 26 दिसंबर को होगी।  केंद्रीय विश्वविद्यालय धर्मशाला एजूकेशन विभाग की स्नातकोत्तर के तृतीय सेमेस्टर की फाइनल परीक्षाएं करवा रहा है। शुक्रवार को निर्धारित शेड्यूल के तहत एजूकेशन विभाग के विद्यार्थियों का टीचर एजूकेशन विषय का पेपर था। परीक्षा में विद्यार्थियों को टीचर एजूकेशन का प्रश्नपत्र बांट दिया गया।

उसमें प्रश्न एलिमेंटरी एजूकेशन के पूछे गए थे। इस पर परीक्षार्थियों ने आपत्ति जताई। इसकी जानकारी केंद्रीय विश्वविद्यालय धर्मशाला के पास पहुंची, तो प्रश्नपत्र के गलत आवंटन को देखते हुए परीक्षा स्थगित कर दी गई। उधर, केंद्रीय विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ. सुमन शर्मा ने बताया कि अध्यापक की ओर से संबंधित पेपर का गलत कंटेंट दे दिया था, जिसके चलते गलत पेपर छपा। परीक्षा को रद्द कर दिया गया है। अब यह परीक्षा 26 दिसंबर को होगी। 

विस्तार

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *