UP News: मऊ के किसान की बेटी के कार सुरक्षा मॉडल का धमाल, अमेरिका की टॉप यूनिवर्सिटी ने दी 100% स्कॉलरशिप

[ad_1]

दाक्षायनी पांडेय

दाक्षायनी पांडेय
– फोटो : अमर उजाला

ख़बर सुनें

उत्तर प्रदेश के मऊ जिले की रहने वाली एक किसान की बेटी ने कमाल कर दिखाया है। 12वीं कक्षा में पढ़ने वाली दाक्षायनी पांडेय (17) को अमेरिका के कैलिफोर्निया में स्थित स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी से 100 फीसदी स्कॉलरशिप मिली है। नेशनल यूथ आइडियाथॉन-2021 की विजेता कक्षा 12वीं की छात्रा दाक्षायनी स्कालरशिप योजना के तहत स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी में पढ़ेंगी। बेटी की सफलता से उसका परिवार तो खुश है ही उसके शिक्षकों का सीना भी गर्व से फूला हुआ है।

दम घुटने से कार में एक मासूम की मौत की घटना टेलीविजन पर देखने के बाद व्यथित दाक्षायनी पांडेय ने कार सुरक्षा का एक ऐसा मॉडल तैयार किया, जिसे देख और सुनकर पूरी दुनिया चकित है। 
इस मॉडल से प्रभावित होकर स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी से उन्हें बुलावा मिला।  

सितंबर 2023 में अमेरिका जाएंगी

स्कॉलरशिप पर बायो इंजीनियरिंग और एंटरप्रेन्योरशिप के लिए सितंबर 2023 में अमेरिका वह रवाना होंगी। दोहरीघाट  रेलवे स्टेशन रोड स्थित विश्व विजय पांडेय की दाक्षायनी पांडेय पौत्री हैं। दोहरीघाट शहर के एक सीमांत किसान दिग्विजय नाथ पांडेय की बेटी दाक्षायनी ने ‘मिशन प्रोटेक्टर’ कारों के लिए एक सुरक्षा सेटअप बनाया है।  

यह वाहन में कार्बन डाइऑक्साइड के स्तर के बढ़ने के साथ ही सक्रिय हो जाता है और कार की खिड़की को अंदर ताजा हवा की अनुमति देने के लिए रोल करता है।  असल में कार अगर चल रही हो और उसके शीशे बंद हों तो उसके अंदर कार्बन डाइ ऑक्साइड गैस जमा हो जाती है। इसकी वजह से कार में बैठे लोगों की जान खतरे में पड़ जाती है। लेकिन मिशन प्रोटेक्टर की खूबी यह है कि जैसे ही कार में कार्बन डाइ ऑक्साइड की मात्रा बढ़ेगी यह तुरंत अलर्ट कर देगा और अपने आप कार के शीशे नीचे हो जाएंगे।
वह अपने इस ‘मिशन प्रोटेक्टर’ को पेटेंट कराएंगी। इसके लिए उन्होंने आवेदन किया है।  दाक्षायनी ने बताया कि जब उन्होंने स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी की वेबसाइट पर लॉगइन किया, तो इसके बारे में प्रेरणा मिली।

मऊ के किसान की बेटी दाक्षायनी ने दोहरीघाट के प्राथमिक विद्यालय से पांचवी तक पढ़ाई की। इसके बाद उसने ग्रामीण क्षेत्रों के आर्थिक दृष्टि से कमजोर परिवारों के मेधावी विद्यार्थियों को आवासीय शिक्षा उपलब्ध कराने वाले विद्याज्ञान स्कूल, सीतापुर की प्रवेश परीक्षा पास की। पिता दिग्विजय नाथ पांडेय ने बताया कि दाक्षायनी ने पहली बार अपना मॉडल आईआईटी दिल्ली में आयोजित इंडिया एट 75 नेशनल आइडियाथान-2021 में दाक्षायनी का मॉडल प्रथम स्थान पर रहा था।

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मऊ जिले की रहने वाली एक किसान की बेटी ने कमाल कर दिखाया है। 12वीं कक्षा में पढ़ने वाली दाक्षायनी पांडेय (17) को अमेरिका के कैलिफोर्निया में स्थित स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी से 100 फीसदी स्कॉलरशिप मिली है। नेशनल यूथ आइडियाथॉन-2021 की विजेता कक्षा 12वीं की छात्रा दाक्षायनी स्कालरशिप योजना के तहत स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी में पढ़ेंगी। बेटी की सफलता से उसका परिवार तो खुश है ही उसके शिक्षकों का सीना भी गर्व से फूला हुआ है।

दम घुटने से कार में एक मासूम की मौत की घटना टेलीविजन पर देखने के बाद व्यथित दाक्षायनी पांडेय ने कार सुरक्षा का एक ऐसा मॉडल तैयार किया, जिसे देख और सुनकर पूरी दुनिया चकित है। 

इस मॉडल से प्रभावित होकर स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी से उन्हें बुलावा मिला।  

सितंबर 2023 में अमेरिका जाएंगी

स्कॉलरशिप पर बायो इंजीनियरिंग और एंटरप्रेन्योरशिप के लिए सितंबर 2023 में अमेरिका वह रवाना होंगी। दोहरीघाट  रेलवे स्टेशन रोड स्थित विश्व विजय पांडेय की दाक्षायनी पांडेय पौत्री हैं। दोहरीघाट शहर के एक सीमांत किसान दिग्विजय नाथ पांडेय की बेटी दाक्षायनी ने ‘मिशन प्रोटेक्टर’ कारों के लिए एक सुरक्षा सेटअप बनाया है।  



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *