[ad_1]

मृतक किसान सुभाष
– फोटो : फाइल फोटो
ख़बर सुनें
विस्तार
अलीगढ़ में गभाना के गांव पनिहावर में किसान का शव एक खेत में पड़ा मिला। किसान पानी लगाने के लिए खेत में गया था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बुलंदशहर के थाना पहासू के गांव सोई निवासी 52 वर्षीय सुभाष उर्फ चुन्ना रामपुर, गभाना में किराये पर मकान लेकर परिवार सहित रह रहे थे। गांव पनिहावर में पट्टे पर जमीन लेकर खेतीबाड़ी करते थे। शुक्रवार की सुबह वह खेतों में पानी लगाने की बात कहकर घर से निकले थे, लेकिन शाम तक घर नहीं लौटे।
इस पर परिवार के लोग तलाश करते हुए खेतों पर पहुं, तो वहां सुभाष मृत मिले। सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक आदेशपाल सिंह भी पहुंच गए। उन्होंने बताया कि मौत का सही कारण पता लगाने के लिए शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
[ad_2]
Source link