Siddharthnagar News: तेज आवाज पर डीजे बंद कराया तो पुलिस और ग्रामीणों में झड़प, 30 पर केस दर्ज

[ad_1]

सांकेतिक तस्वीर।

सांकेतिक तस्वीर।
– फोटो : iStock

ख़बर सुनें

सिद्धार्थनगर जिले के पथरा बाजार कस्बे में बुधवार रात डीजे बजाने से मना करने पर पुलिस और ग्रामीणों में झड़प हो गई। मना करने से ग्रामीण आक्रोशित हो गए और पुलिस पर पथराव कर दिया। इस मामले में पुलिस ने छह नामजद सहित 30 अज्ञात पर बलवा सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। छह लोगों को पकड़कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। वहीं, ग्रामीणों का आरोप की पुलिस ने जबरन थाने पर ले जाकर लाकर मारपीट की है।

जानकारी के अनुसार पथरा बाजार कस्बा निवासी बालजीत यादव का पथरा थाने के समीप घर है। बुधवार को शाम बालजीत यादव के भाई के लड़के के बर्थडे पार्टी थी, जहां पर डीजे बज रहा था। इसी दौरान थाने के कुछ पुलिसकर्मी पहुंचकर डीजे बंद करा दिए और बालजीत और उनके भाइयों को थाने पर बुला लाए।

बालजीत का आरोप है कि पुलिस हम तीन भाइयों व तीन-तीन अन्य ग्रामीणों को थाने पर लाकर मारने-पीटने लगे और थाने में बंद कर दिया। जबकि, थानाध्यक्ष राजेश कुमार तिवारी ने बताया कि उक्त लोग डीजे तेज आवाज में बजा रहे थे। जब मना करने के लिए पुलिस को भेजा गया तो वह लोग ग्रामीणों के साथ थाने पर पहुंचकर उपद्रव करने लगे और ईंट पत्थर चलाने लगे।

पुलिस बचाव करते हुए मुख्य आरोपी सहतू यादव, शत्रुघ्न यादव, रामफेर यादव, विजय यादव, परमात्मा चौधरी, विजयभान व 30 अज्ञात पर बलवा सहित अन्य धारा में केस दर्ज कर नामजदों को गिरफ्तार कर लिया गया। थाने पर लाकर पूछताछ के बाद न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

विस्तार

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *