[ad_1]

ऑनलाइन फ्रॉड
– फोटो : फाइल फोटो
ख़बर सुनें
विस्तार
ऑनलाइन खरीद के नाम पर कुछ कॉल सेंटर संचालकों द्वारा लोगों के साथ धोखाधड़ी की जा रही है। हाथरस के सिद्धार्थ नगर में कॉल सेंटर चलाने वाले दो लोगों के खिलाफ इस संबंध में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोप है कि कॉल सेंटर संचालक ने 100 रुपये के यंत्र को 3100 रुपये में बेच दिया।
मध्य प्रदेश के आमला झल्लार बैलूम निवासी पिंटू गलक पुत्र दामो जी गलक ने बताया कि श्री हरी एस्ट्रो सर्विस कॉल सेंटर से दीपचंद्र उपाध्याय ने उनके पास फोन किया और उन्हें ऑनलाइन एक यंत्र 3100 रुपये में बेच दिया। जब उन्हें बाजार में यही यंत्र 100 रुपये में मिलने की जानकारी हुई, तो पिंटू गलक को अपने साथ ऑनलाइन धोखाधड़ी होने का अहसास हुआ।
उन्होंने दानिश पुत्र राजुद्दीन निवासी जवाहर बाजार सादाबाद और दीपचंद्र पुत्र सुभाषचंद्र निवासी लाखनू हाथरस जंक्शन के खिलाफ धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए कोतवाली हाथरस गेट पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने सिद्धार्थ नगर स्थित कॉल सेंटर पर छापा मारा और दोनों को गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली हाथरस गेट प्रभारी एसएचओ गौरव सक्सेना ने बताया कि दानिश व दीपचंद्र उपाध्याय के खिलाफ 100 रुपये का यंत्र 3100 रुपये में बेचकर धोखाधड़ी करने का मुकदमा दर्ज किया गया है।
[ad_2]
Source link