Sonbhadra: कहीं कोहरा तो कहीं गाड़ी की रफ्तार बनी काल, पिकनिक मनाने जा रहे दो दोस्तों समेत चार की गई जान

[ad_1]

हाथीनाला थाना क्षेत्र में ट्रेलर ने कार में मारी टक्कर

हाथीनाला थाना क्षेत्र में ट्रेलर ने कार में मारी टक्कर
– फोटो : अमर उजाला

ख़बर सुनें

सड़क हादसे रोकने के लिए सरकार ने विशेष यातायात माह शुरू किया है। यातायात नियम बताने और इसका पालन कराने पर विशेष जोर दिया जा रहा है, मगर सोनभद्र जिले की की खूनी सड़कों पर मौत का सफर नहीं रुक रहा है। बेपरवाही से वाहन चलाने और तेज रफ्तार से दौड़ते खनिज लदे वाहन राहगीरों की जान पर भारी पड़ रहे हैं।

जिले में 24 घंटे के अंदर रविवार को दो दोस्तों समेत चार लोगों की मौत हो गई। तीन हादसे तो एक ही स्थान पर हुए। यह वही स्थान है, जिसे पहले से ही ब्लैक स्पॉट घोषित किया गया है। बावजूद वहां सड़क सुरक्षा के इंतजाम न होने से 4 नौजवानों को असमय काल का ग्रास बनना पड़ गया। 

दो दोस्तों को कोयला लदे ट्रेलर ने रौंदा

रांची-रीवा मार्ग पर हाथीनाला थाना क्षेत्र में रविवार को दर्दनाक हादसा हुआ। हथवानी गांव के समीप कोयला लदे ट्रेलर ने आगे चल रहे बाइक सवार दो युवकों को कुचल दिया। मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। युवकों के अस्थि पंजर सड़क पर बिखर गए। दोनों युवक कुछ अन्य दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने हाथीनाला जा रहे थे। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद चालक ट्रेलर छोड़कर फरार हो गया। बीच सड़क पर हादसे से हाईवे पर घंटों जाम की स्थिति रही। 

रेणुकूट के हिंडाल्को कॉलोनी निवासी आलोक पांडेय (25) पुत्र मनोज पांडेय और युवराज सिंह (26) पुत्र सरिता सिंह अपने कुछ दोस्तों के साथ रविवार को पिकनिक मनाने हाथीनाला पार्क जा रहे थे। कुल छह युवक तीन बाइक पर सवार थे। दो बाइक सवार आगे निकल गए, जबकि एक बाइक पर मौजूद आलोक और युवराज पीछे ही रह गए। हथवानी गांव के पास पीछे से तेज रफ्तार में आ रही कोयला लदी ट्रेलर ने उनकी बाइक को चपेट में ले लिया।

सड़क पर गिरे युवकों को कुचलते हुए ट्रेलर आगे निकल गया। युवकों का सिर व पेट के नीचे के हिस्सा कुचलने के कारण सड़क पर बिखर गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों युवकों की पहचान कर घरवालों को जानकारी दी। बीच सड़क पर हादसे के कारण पुलिस ने हाथीनाला तिराहा और मुर्धवा मोड़ पर ही वाहनों को रोक दिया। इससे हाईवे पर वाहनों की कतार लग गई। करीब तीन घंटे बाद आवागमन बहाल हो सका। हाथीनाला थाना प्रभारी श्याम बिहारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है। ट्रेलर चालक की तलाश की जा रही है।

 हाथीनाला थाना क्षेत्र में रविवार की रात डाक पार्सल लदा वाहन विपरीत दिशा से आ रहे कोयला लदे ट्रेलर से टकरा गया। हादसे में पार्सल वाहन में सवार एक युवक की मौत हो गई।  डाक पार्सल लेकर रेणुकूट की ओर जा रहा वाहन सामने से आ रही कोयला लदी ट्रेलर से टकराकर सड़क किनारे पलट गया। टक्कर के बाद ट्रेलर ने एक अन्य कार में भी टक्कर मार दी।

हादसे में डाक पार्सल वाहन में सवार विवेक मिश्रा (28) पुत्र प्रेम नारायण मिश्रा लालपुर निगोहा लखनऊ गंभीर रूप से घायल हुआ। उसे दुद्धी सीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल से रात में ट्रामा सेंटर बीएचयू ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। कार सवार तीन लोग बाल-बाल बच गए। 

 पन्नूगंज थाने से सौ मीटर पहले राबर्ट्सगंज-खलियारी शनिवार की रात सड़क हादसे में केतार गांव के पूर्व प्रधान के बेटे की मौत हो गई। वह बाइक से घर लौट रहा था। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। शनिवार की रात करीब आठ बजे पन्नूगंज थाने से महज सौ मीटर दूरी पर एक वाहन बाइक सवार इंद्रमणी उर्फ बबलू (24) को चपेट में ले लिया। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हुआ।

राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चतरा पहुंची। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने जिला अस्पताल भेज दिया। यहां से भी डॉक्टरों ने घायल को ट्रामा सेंटर वाराणसी भेज दिया। ट्रामा सेंटर में उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। बबलू के पिता रामदुलारे केतार गांव के प्रधान रह चुके हैं। थानाध्यक्ष ने कहा कि मृतक के परिजनों की तहरीर आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विस्तार

सड़क हादसे रोकने के लिए सरकार ने विशेष यातायात माह शुरू किया है। यातायात नियम बताने और इसका पालन कराने पर विशेष जोर दिया जा रहा है, मगर सोनभद्र जिले की की खूनी सड़कों पर मौत का सफर नहीं रुक रहा है। बेपरवाही से वाहन चलाने और तेज रफ्तार से दौड़ते खनिज लदे वाहन राहगीरों की जान पर भारी पड़ रहे हैं।

जिले में 24 घंटे के अंदर रविवार को दो दोस्तों समेत चार लोगों की मौत हो गई। तीन हादसे तो एक ही स्थान पर हुए। यह वही स्थान है, जिसे पहले से ही ब्लैक स्पॉट घोषित किया गया है। बावजूद वहां सड़क सुरक्षा के इंतजाम न होने से 4 नौजवानों को असमय काल का ग्रास बनना पड़ गया। 

दो दोस्तों को कोयला लदे ट्रेलर ने रौंदा

रांची-रीवा मार्ग पर हाथीनाला थाना क्षेत्र में रविवार को दर्दनाक हादसा हुआ। हथवानी गांव के समीप कोयला लदे ट्रेलर ने आगे चल रहे बाइक सवार दो युवकों को कुचल दिया। मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। युवकों के अस्थि पंजर सड़क पर बिखर गए। दोनों युवक कुछ अन्य दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने हाथीनाला जा रहे थे। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद चालक ट्रेलर छोड़कर फरार हो गया। बीच सड़क पर हादसे से हाईवे पर घंटों जाम की स्थिति रही। 



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *