Haridwar News: मानसिक रूप से कमजोर महिला को हाथी ने कुचलकर मौत के घाट उतारा, जंगल की तरफ थी गई

[ad_1]

हाथी ने महिला को मार डाला

हाथी ने महिला को मार डाला
– फोटो : amar ujala

विस्तार

मानसिक रूप से कमजोर एक महिला को हाथी ने कुचलकर मौत के घाट उतार दिया। हाथी के हमले से महिला की मौत की सूचना से वन विभाग के अधिकारियों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।

पुलिस के मुताबिक सरोज देवी (55) पत्नी वीरेंद्र सिंह निवासी पूरनपुर की पिछले काफी समय से दिमागी हालत ठीक नहीं थी। सरोज शनिवार सुबह को वन विभाग की हरनौल चेक पोस्ट के पास से जंगल की तरफ चली गई। जहां हाथी ने उस पर हमला कर दिया।

ये भी पढ़ें…Uttarakhand paper Leak Case: राज्य लोक सेवा आयोग को भारी पड़ी चूक, बड़ी जिम्मेदारी मिलने के बाद ही हुई धांधली

सरोज की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जाता है कि जब कुछ लोग जंगल की तरफ गए तो घटना का पता चला। घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग और पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे। एसओ रमेश तनवार ने बताया कि घटना की जानकारी महिला के परिजनों को दे दी है।



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *