Nepal Plane Crash: हवाई जहाज से लाइव वीडियो के आखिरी क्षण…खुशी से मौत तक का सफर

[ad_1]

नेपाल के पोखरा घूमने जा रहे गाजीपुर जिले के चकजैनब, अलावलपुर अफ्गां और धरवां गांव के चार युवकों की रविवार को विमान दुर्घटना में मौत हो गई। खुशी और उत्साह से भरे थे चारों दोस्त। बस कुछ ही देर में हवाई जहाज पोखरा की धरती पर उतरने ही वाला था। इस यादगार पल को सोनू फेसबुक पर लाइव कर अपनों के साथ बांटने में लगा था। वह विमान की खिड़की से अपनों को अपने संग नेपाल की यात्रा करा रहा था, लेकिन किसी को क्या पता था कि यह सोनू की जिंदगी का आखिरी वीडियो है।

दरअसल इसी वक्त हादसा हुआ और चंद मिनट पहले के माहौल में अचानक गड़गड़ाहट और लोगों का शोर सुनाई देने लगा। विमान दुर्घटनाग्रस्त हो चुका था… चारों दोस्तों के साथ विमान में सवार सभी यात्री मारे जा चुके थे। नेपाल घूमने की खुशियां जो चारों के चेहरे पर थी अब बस एक याद में बदल चुकी थी। नेपाल विमान हादसे के चारों शिकार हो गए। 

इधर फेसबुक लाइव का कनेक्शन कटते ही परिजन, दोस्त चिंतित हो उठे कि ये आखिरकार क्या हुआ। आननफानन में युवकों के मोबाइल नंबर पर बात करने का प्रयास करने लगे। लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। अनहोनी हो चुकी थी, सभी की जुबां चुप थी, लेकिन हृदय कांप रहा था कि ये क्या हो गया। 

शाम होते-होते पोखरा हवाई पट्टी पर विमान दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर आम हो चुकी थी। रही-सही उम्मीद भी टूट चुकी थी तो बस चीत्कार ही मच गया।  चेहरे पर उदासी और आंखों से आंसू गिर रहे थे दोस्तों को याद कर के … बार-बार वीडियो को देखकर किसी चमत्कार की उम्मीद कर रहे थे, लेकिन सब खत्म हो चुका था। 

वहीं विमान हादसे में चारों युवकों की मौत की खबर से गांव में सन्नाटा पसर गया। गांव के लोग युवकों के घर पहुंच चुके थे। लेकिन कौन किसे संभाले, कौन किसके आंसू पोछे। जवान बेटों को खोने का गम सभी के लिए बेहद दर्दनाक था। सभी के चेहरे पर दर्द झलक रहा था। हादसे ने सबको झकझोर कर रख दिया। 

परिजनों पर ऐसा दुखों का पहाड़ टूटा कि ताउम्र रहेगा। चेहरे पर आंसू और उदासी लेकर बिलखते परिजनों को ढांढस बंधाते समय हर कोई खुद टूटता नजर आ रहा था। खुद को किसी तरह संभाल गांव के लोग परिजनों को सांत्वना देते रहे। सभी की जुबान एक ही सवाल कर रही थी कि ईश्वर ने इतना बड़ा दर्द क्यों दिया। 



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *