IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

बिहार में गुरुवार से बारिश का दौर और तेज होगा. ठनका को लेकर प्रदेश वासियों को सतर्क रहने के लिए कहा गया है. आइएमडी ने 30 और 31 को प्रदेश में भारी से भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. इससे पहले 28 और 29 जुलाई को पूरे प्रदेश में सामान्य से मध्यम बारिश होने के आसार हैं. कुछ एक स्थानों पर बिहार में भारी बारिश की भी आशंका है. मंगलवार की रात से लेकर बुधवार तक बिहार में औसतन 22.7 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गयी है.आइएमडी रिपोर्ट के मुताबिक बिहार में दक्षिण–पश्चिमी हवा का दौर शुरू है. इससे वातावरण में ठंक पसरी हुई है. चूंकि दक्षिण–पश्चिम मॉनसून की ट्रफ लाइन उत्तर भारत की ओर तेजी से विस्थापित हो रही है. इससे बिहार में बारिश के आसार लगातार बने रहेंगे. इससे भीषण गर्मी और अवर्षा की स्थिति से कुछ हद तक राहत मिल सकती है.

जहां तक स्थान विशेष का सवाल है, बिहारी में झंझारपुर में 160 मिलीमीटर, त्रिवेनी में 144.6, धेंगराघाट में 105.2 , समस्तीपुर में 104 मिलीमीटर और आठ अन्य स्थानों में भारी बारिश दर्ज हुई है. उल्लेखनीय है कि बिहार में शुरू हुई बारिश उत्तर और दक्षिण बिहार में समान रूप से हुई है. सूखे के खतरे में डूबे किसानों के लिए यह बारिश बड़ी राहत दे सकती है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *