[ad_1]

साड़ी कारोबारी महमूद आलम की हत्या के आरोपी
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
फिरौती के लिए अगवा भेलूपुर के साड़ी कारोबारी महमूद आलम (50) की गला दबाकर हत्या कर दी गई, फिर शव को मिर्जापुर के चुनार ले जाकर पुल से गंगा में फेंक दिया गया। इस खुलासे के 24 घंटे बाद भी शव अब तक बरामद नहीं हो सका है। कमिश्नरेट पुलिस अब गोताखोरों की मदद से कारोबारी का शव तलाशने में जुटी है। मिर्जापुर चुनार पुल से बनारस तक तलाशी हो रही है। इस पूरे वारदात को हनीट्रैप के जरिए अंजाम दिया गया। 13 जनवरी को लापता साड़ी कारोबारी महमूद आलम के मामले में बुधवार को कमिश्नरेट पुलिस के खुलासे के बाद लोगों के होश उड़ गए।
शादीशुदा महिला के झांसे में कारोबारी ऐसा फंसा कि उसकी जान चली गई। बीमा एजेंट बनकर महिला ने कारोबारी से संपर्क साधा। इसके बाद मिलने-जुलने का सिलसिला शुरू हुआ और उसे अपने जाल में फंसा लिया। मिलने के बहाने महमूद आलम को बीएचयू स्थित विश्वनाथ मंदिर बुलाया और एसयूवी कार में बैठाकर अगवा कर लिया।
पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार
इसके बाद उसे लेकर शहर में घूमते रहे। इस दौरान उसके एटीएम से दो लाख रुपये भी निकलवा लिए थे। फिर 20 लाख फिरौती मांगी। पकड़े जाने के डर से महिला ने पति और अन्य साथियों के साथ मिर्जापुर के चुनार में उसकी हत्या कर दी। शव को पुल से गंगा में फेंक दिया। पुलिस ने बुधवार को निजी बैंक की महिला बीमा एजेंट, उसके पति सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया।
[ad_2]
Source link