Varanasi: पिछड़ों के सम्मान का सपा करती है दिखावा, नरेंद्र कश्यप बोले- अपनी भूमिका नहीं निभा पा रहा विपक्ष

[ad_1]

सर्किट हाउस में  राज्यमंत्री नरेंद्र कश्यप

सर्किट हाउस में राज्यमंत्री नरेंद्र कश्यप
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

विपक्ष अपनी भूमिका का निर्वहन सही ढंग से नहीं कर रहा है। सपा पिछड़ों की बात करती है, लेकिन प्रतिनिधित्व देने के मामले में परिवार तक सीमित रहती है। सपा दिखावा ही करती है। भाजपा में ऐसा नहीं है। समाज के कमजोर तबके के व्यक्ति को प्रतिनिधित्व मिलता है। पिछड़ों को सम्मान दिया जाता है। यह कहना है पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग के राज्यमंत्री नरेंद्र कश्यप का।

वह शनिवार को वाराणसी आए और सर्किट हाउस में पत्रकारों से बात की। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार का एजेंडा विकास है, लेकिन विपक्ष अपने परिवार और जाति की राजनीति में उलझा है। जनता अब विकास की राजनीति पसंद कर रही है। इसीलिए चुनावों में विपक्ष को करारी शिकस्त मिल रही है। आगामी निकाय चुनाव में भाजपा को बड़ी जीत मिलेगी।

निकाय चुनाव की तारीखें जल्

रैपिड सर्वे के आधार पर ही चुनाव कराने की तैयार थी, लेकिन सपा के कुछ नेताओं ने बाधा डालने का काम किया। अब आयोग ने रिपोर्ट सौंप दी है। जल्द ही चुनाव की तारीखें तय हो जाएंगी। भाजपा सरकार ने पिछड़ों के कल्याण के लिए 2300 करोड़ रुपये बजट का प्रावधान किया है, जो पिछली बार से 527 करोड़ रुपये ज्यादा है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *