[ad_1]

सांकेतिक तस्वीर
विस्तार
सुरक्षा में सेंध को लेकर एंटी टेररिस्ट स्क्वायड (एटीएस) ने शुक्रवार की रात में नगर कोतवाली क्षेत्र के रासमंडल स्थित एक घर में छापा मारा और पिता व दो पुत्रों को धर दबोचा। उन पर प्राइवेट टॉवर मशीन लगाकर देश-विदेश में सस्ते दर पर बात कराकर राजस्व का नुकसान कराने का आरोप है। एटीएस ने कोतवाली में विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कराकर तीनों को जेल भेज दिया।
लखनऊ व वाराणसी एटीएस की टीम शुक्रवार रात करीब आठ बजे रासमंडल वार्ड के एक मोहल्ले में पहुंची। जहां से वसीम खान व उसके दो पुत्रों सलीम खान व मुस्तकीम खान को पकड़कर कोतवाली ले गई। उनके घर से एक ऐसी प्राइवेट टावर मशीन मिली, जिससे सस्ते दर पर बात कराई जाती है। साथ ही कई सिम व कुछ डाटा केबल भी बरामद हुए।
देश विरोधी गतिविधियों में संलिप्तता तो नहीं?
एटीएस ने कोतवाली में देररात तक धोखाधड़ी, षड़यंत्र रचने, इंडियन टेलीग्राफी वायरलेस एक्ट 1933 के तहत मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस से बातचीत में पता चला कि आरोपी जिले में दो से तीन माह से रह रहे थे। उसके पहले मुंबई में रहते थे। जहां उनका इस तरीके के गलत कारोबार करने वालों से संपर्क हुआ। यह वहां पर भी इसका काम करते थे।
[ad_2]
Source link