[ad_1]

रुपये(प्रतीकात्मक तस्वीर)
– फोटो : istock
विस्तार
इस बार तीर्थयात्रियों को लेकर बदरीनाथ धाम पहुंचने वाले हेलीकॉप्टर से भी नगर पंचायत बदरीनाथ ईको पर्यटक शुल्क वसूलेगा। इसके लिए नगर पंचायत ने शुल्क का निर्धारण भी कर लिया है। हेलीकॉप्टर के प्रति चक्कर पर हेली कंपनी से 1000 रुपये शुल्क वसूला जाएगा। बदरीनाथ धाम से करीब दो किलोमीटर पहले लोनिवि के हेलीपैड से हेलीकॉप्टर सेवा का संचालन होता है।
नगर पंचायत की ओर से धाम में तीर्थयात्रियों व पर्यटकों को लेकर पहुंचने वाले वाहनों से देव दर्शनी में बैरियर पर ईको पर्यटक शुल्क लिया जाता है। अब इस यात्रा सीजन से हेलीकॉप्टर कंपनियों से भी शुल्क लिया जाएगा। नगर पंचायत ने पर्यटक शुल्क में संशोधन की कार्रवाई भी शुरु कर ली है।
नगर पंचायत बदरीनाथ की प्रभारी अधिकारी/एसडीएम जोशीमठ कुमकुम जोशी ने बताया कि बदरीनाथ धाम में इस बार ईको टैक्स में संशोधन किया गया है। वाहनों के साथ ही हेलीकॉप्टर कंपनियों से भी प्रति चक्कर 1000 रुपये पर्यटक शुल्क लिया जाएगा। पर्यटक शुल्क का व्यय नगर पंचायत द्वारा अपने स्तर से पर्यावरण व पर्यटन विकास पर किया जाएगा।
[ad_2]
Source link