भाई ने उजाड़ा बहन का सिंदूर: शादी के डेढ़ साल बाद ही साले ने जीजा को उतारा मौत के घाट, वजह जानकर हर कोई हैरान

[ad_1]

साले ने की जीजा की हत्या

साले ने की जीजा की हत्या
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में हैवान बने भाई ने खुद ही बहन का सिंदूर उजाड़ दिया। बहन की शादी  डेढ़ साल पहले ही हुई थी।  जीजा के सीने में गोली मार कर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी तमंचे सहित फरार हो गया। युवक की हत्या के बाद घर में कोहरा मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

बहन ने किया था प्रेम विवाह 

डेढ़ साल पहले धौलपुर के रहने वाले राज ने तांतपुर बसई जगनेर की रहने वाली युवती रामा से लव मैरिज की थी। इस विवाह से रामा का भाई शिव शंकर नाराज था। इसी वजह से वह अपने जीजा से रंजिश मानता था। भाई के नाराज होने पर बहन और जीजा हैदराबाद रहने लगे थे। रामा अभी गर्भवती है। आठ दिन पहले ही राज अपने मिलने वाले पुष्पेंद्र के घर आया था। दोनों पति-पत्नी वहीं रुके थे। इसी बीच राज और आरोपी साले शिव शंकर की मुलाकात हुई।

ये भी पढ़ें – UP Accident: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, पांच लोगों की मौत, शादी से लौट रहा था परिवार

 

रात को जीजा के पास ही रुका

सोमवार रात साला अपने जीजा के पास ही रुका। रात में सोते समय उसने जीजा को गोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर पत्नी आई और शोर मचाया। इसके बाद आसपास के लोग पहुंच गए। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने राज को एसएन मेडिकल कॉलेज भिजवाया। युवक ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। वहीं आरोप साला तमंचा सहित फरार हो गया। थाना प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार का कहना है कि साले ने जीजा की हत्या की है। उसकी तलाश में टीम लगाई गई हैं। 

ये भी पढ़ें – झोलाछाप बना हैवान: इलाज के बहाने महिला के मुंह में ठूंसा कपड़ा, तभी घर आ गई सास, जानें आगे क्या हुआ

 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *