योगी सरकार की बड़ी घोषणा: सरसों, चना और मसूर की न्यूनतम समर्थन मूल्य पर होगी खरीद

[ad_1]

विस्तार

यूपी सरकार ने किसानों के हित में बड़ा निर्णय लिया है। 2 अप्रैल के बाद प्रदेश में सरसों, चना एवं मसूर की न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीद शुरू की जाएगी। 5450 रुपए प्रति कुंतल की दर से सरसों व 5335 रुपए की दर से चना की खरीद होगी। वहीं, मसूर की खरीद 6000 रुपए प्रति क्विंटल की दर से जाएगी। 

यह व्यवस्था फिलहाल उन जिलों में की जा रही है जहां इनका उत्पादन 10000 हेक्टेयर से ज्यादा क्षेत्रफल में होगा। मंगलवार को प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही एवं अपर मुख्य सचिव गोकुल देवेश चतुर्वेदी ने यह जानकारी दी।

ये भी पढ़ें – निकाय चुनाव: सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की पिछड़ा वर्ग आयोग की रिपोर्ट, अप्रैल में अधिसूचना और मई में चुनाव संभव

ये भी पढ़ें – 69 हजार सहायक शिक्षक भर्ती परीक्षा : आरक्षण कोटे का सही से नहीं हुआ पालन, 6800 अभ्यर्थियों का चयन रद्द

इसके लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि एवं अन्य समस्याओं पर भी कैंप लगाए जाएंगे और बीज का वितरण भी किया जाएगा। यह खरीद नेफेड के जरिए की जाएगी।

इसके अलावा 50 प्रतिशत अनुदान पर सभी फसलों का हाइब्रिड बीज भी दिया जाएगा।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *