[ad_1]

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दोस्त की बथर्ड पार्टी मनाने के लिए नौ लड़कों के ग्रुप ने उत्तरी दिल्ली के तिमारपुर इलाके में एक साथ कई लोगों से लूटपाट की। पुलिस ने इन वारदातों की गुत्थी सुलझाते हुए किक वॉलीबाल के राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी समेत आठ को दबोचा है। इनमें तीन नाबालिग लड़के भी शामिल हैं। पकड़े गए आरोपियों की पहचान किक वॉलीबॉल खिलाड़ी आयुष, इसके दोस्त सौरभ, मनीष पाल, शिव प्रकाश और रोशन के रूप में हुई है। सभी लड़के वजीरपुर इलाके के रहने वाले हैं। पुलिस ने इनके पास से वारदात में इस्तेमाल तीन बाइकों के अलावा तीन मोबाइल फोन व अन्य सामान भी बरामद किया है। पुलिस को मामले में एक अन्य आरोपी आर्यन की तलाश है।
उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त सागर सिंह कलसी ने बताया कि 11 मार्च की रात को तिमारपुर इलाके में कई लोगों के मोबाइल लूटे जाने की सूचना मिली थी। एक शिकायतकर्ता जिथिन चंद्रन ने बताया कि वह डीयू में ग्र्रेजुएशन का छात्र है। देर रात करीब 2.45 बजे वह अपनी दो महिला दोस्तों के साथ लखनऊ रोड पर यूलू ई-साइकिल पर घूम रहा था। इस बीच तीन बाइकों पर सवार होकर नौ लड़के वहां आए। इन लोगों ने उनके साथ बदसलूकी कर मोबाइल लूट लिया। इस बीच प्रदीप और राम अवतार भी शोर मचाते हुए वहांं आए। इन लोगों ने बताया कि बाइक सवारों ने उनके भी मोबाइल लूट लिए हैं। भीड़ इकट्ठी होती देखकर आरोपी वहां से फरार हो गए।
[ad_2]
Source link