Delhi: झीलों का शहर बनेगी दिल्ली, दूर होगी पानी की समस्या, केजरीवाल बोले- 26 लेक का कराया जाएगा निर्माण

[ad_1]

delhi lake arvind kejriwal, दिल्ली झील अरविंद केजरीवाल

delhi lake arvind kejriwal, दिल्ली झील अरविंद केजरीवाल
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली में पानी की समस्या से जल्द ही राहत मिलेगी। सरकार इस दिशा में युद्ध स्तर पर काम कर रही है। झीलों का जीर्णोद्धार और नव निर्माण कर ग्राउंड वाटर को रिचार्ज किया जा रहा है। सरकार दिल्ली में 26 लेक और 380 वॉटर बॉडी बना रही। जिससे दिल्ली झीलों का शहर तो बनेगी ही साथ ही पानी की समस्या से निजात मिलेगी। इतना ही नहीं एयरेटर्स लगाकर झीलों के पानी में ऑक्सीजन की मात्रा बढ़ाई जाएगी ताकि पानी पीने लायक हो सके।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पप्पन कलां सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट का शनिवार को निरीक्षण किया। इस मौके पर उन्होंने बताया कि 300 एकड़ क्षेत्र में सरकार 26 झीलों का निर्माण कराएगी। इसमें 230 एमजीडी ट्रीटेड पानी डाला जाएगा। झीलें ठीक करने से दिल्ली झीलों का शहर बनेगी और पानी की समस्या से निजात मिलेगी। पानी में ऑक्सीजन की मात्रा बढ़ाई जा रही है ताकि पानी पीने लायक हो सके। पप्पन कलां झील के आधे किलोमीटर के दायरे में भूजल का स्तर 6.25 मीटर बढ़ गया है। इस मौके पर जल मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि ‘आप’ की सरकार बनने से पहले द्वारका में पानी नहीं आता था। मुख्यमंत्री ने इस इलाके तक पानी पहुंचाया। दिल्ली सरकार पप्पन कलां झील में खूबसूरत वॉकिंग ट्रैक और पार्क बनाएगी, जिसका लोग आनंद ले सकेंगे।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *