Dehradun: उत्तरांचल यूनिवर्सिटी में महिला वार्डन से छेड़खानी, छात्रों का हंगामा देख पुलिस ने संभाला मोर्चा

[ad_1]

परिसर में छात्रों का हंगामा

परिसर में छात्रों का हंगामा
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तरांचल यूनिवर्सिटी में छात्राओं के एक हॉस्टल की वार्डन ने चीफ वार्डन पर छेड़खानी का आरोप लगाया है। प्रबंधन की ओर से ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो छात्र-छात्राओं ने रविवार को हंगामा शुरू कर दिया। परिसर में हंगामे के बाद हाईवे पर जाम लगाने का भी प्रयास किया लेकिन पुलिस ने स्थिति को संभाल उन्हें अंदर भेजा।

इसके बाद पीड़ित वार्डन ने चीफ वार्डन के खिलाफ थाने में तहरीर दी, जिसके आधार पर छेड़खानी का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। घटना बुधवार की बताई जा रही है। आरोप है कि दोपहर में महिला वार्डन को चीफ वार्डन ने एक कमरे में ले जाकर उनके साथ छेड़खानी की। इसकी शिकायत उन्होंने प्रबंधन से की लेकिन तत्काल कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद महिला वार्डन ने यह बात हॉस्टल में रहने वाली छात्राओं को बता दी।

छात्राओं के माध्यम से धीरे-धीरे यह बात पूरे यूनिवर्सिटी परिसर में फैल गई। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने प्रदर्शन का आह्वान करते हुए एक मैसेज अपने सोशल मीडिया ग्रुप पर डाल दिया। छात्रों का कहना था कि रविवार तक भी चीफ वार्डन के खिलाफ ठोस कार्रवाई नहीं हुई थी। इससे नाराज छात्र प्रदर्शन करने लगे।

 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *