Varanasi: चैत्र नवरात्र पर बनारस को करीब 1800 करोड़ की सौगात देंगे PM Modi, रोपवे का करेंगे शिलान्यास

[ad_1]

काशी विश्वनाथ धाम में पीएम मोदी (फाइल)

काशी विश्वनाथ धाम में पीएम मोदी (फाइल)
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चैत्र नवरात्र के तीसरे दिन 24 मार्च को पांच घंटे के प्रवास पर अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के दौरे पर आएंगे। इस दौरान पीएम मोदी करीब 1800 करोड़ रुपये की 29 परियोजनाओं की सौगात काशीवासियों को देंगे। नौ परियोजनाओं का शिलान्यास और 20 का लोकार्पण करेंगे। प्रशासनिक अधिकारियों ने तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है।

प्रधानमंत्री मोदी वाराणसी में देश की पहली पब्लिक ट्रांसपोर्ट रोपवे परियोजना की आधारशिला भी रखेंगे। इसके साथ ही कैंट रेलवे स्टेशन से गोदौलिया के बीच रोपवे का काम शुरू हो जाएगा। यह परियोजना 644.49 करोड़ रुपये की है। कैंट से गोदौलिया तक पांच स्टेशन बनेंगे। 

संस्कृत विश्वविद्यालय के मैदान में होगी जनसभा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 मार्च को सुबह 9:30 बजे विशेष विमान से वाराणसी आएंगे। सबसे पहले कन्वेंशन सेंटर में होने वाले क्षय रोग की अंतरराष्ट्रीय कार्यशाला में हिस्सा लेंगे, फिर संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय जाएंगे। विश्वविद्यालय परिसर स्थित खेल मैदान में ही विकास कार्यों का शिलान्यास व लोकार्पण करेंगे। प्रधानमंत्री दोपहर ढाई बजे तक वाराणसी में रहेंगे, फिर विशेष विमान से रवाना दिल्ली रवाना हो जाएंगे।

ये भी पढ़ें: PM Modi करेंगे उद्घाटन: दुनिया को क्षय रोग उन्मूलन की नई राह दिखाएगा बनारस, 24 से 26 तक अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन

 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *