कानपुर में एक बार फिर ऑनर किलिंग: पुलिस को फोन कर पिता बोला- साहब! मैंने अपनी बेटी को मौत के घाट उतार दिया

[ad_1]

सांकेतिक तस्वीर

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर में ऑनर किलिंग का एक और मामला सामने आया है। अवैध संबंधों के शक के चलते एक बार फिर कलयुगी पिता ने पुत्री कि गला घोट कर हत्या कर दी। यह घटना कल्याणपुर थाना क्षेत्र के पनकी रोड चौकी क्षेत्र के अंबेडकर नगर की है। हत्या के बाद पिता ने खुद 112 नंबर पर कॉल करके पुलिस घटना की जानकारी दी। हत्यारोपी पिता ने फोन कर पुलिस से कहा कि- साहब मैंने अपनी बेटी का गला घोट दिया है। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और हत्यारोपी पिता को हिरासत में लेकर थाने भेजा। इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि हत्यारोपी पिता ई-रिक्शा चालक है।

एक दिन पहले भी शहर में हुई थी ऑनर किलिंग

बताते चलें कि सोमवार को भी शहर में ऑनर किलिंग की घटना सामने आई थी। रावतपुर के राणाप्रतापनगर में बेटी के प्रेम प्रसंग से नाराज पिता ने बेटी की तार से गला घोटकर हत्या कर थी। मृतका के मामा ने थाने जाकर पुलिस को सूचना दी थी। इस मामले में पुलिस आरोपी पिता को गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस पूछताछ में हत्यारोपी पिता ने घटना कबूल की है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *