Kanpur Weather: मार्च में बहार, ऐसा मौसम पहली बार, पांच दिनों तक बारिश के आसार

[ad_1]

कानपुर का मौसम

कानपुर का मौसम
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के कानपुर में ऐसा पहली बार देखने को मिल रहा जब मार्च में पिछले चार दिनों से रुक-रुककर बारिश हो रही। इतना ही नहीं अगले पांच दिनों तक पानी बरसने की संभावना बनी हुई है। ओले भी गिर सकते हैं। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए) के मौसम विभाग प्रमुख डाॅ. एसएन पांडेय के अनुसार मौसम में इस तरह का बदलाव पहली बार देखने को मिल रहा है।

उन्होंने बताया कि इस बार हवा के कम दबाव की वजह से पश्चिमी विक्षोभ तो बना ही। साथ ही अरब सागर और भूमध्य सागर से चक्रवाती नम हवाएं एक साथ उठीं और पूरे देश में फैल गईं। मौसम में इस तरह के बदलाव की वजह से ओले पड़ना, तेज हवा के साथ बारिश और बिजली गिरने की घटनाएं होती हैं। बताया कि इस तरह के मौसम की स्थिति एक-दो दिन से ज्यादा नहीं रहती हैं, लेकिन इस बार यह अधिक दिनों तक चल रहा है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *