[ad_1]

वाराणसी में स्कूटर पर कृष्ण और उनकी मां
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
माता-पिता की सेवा के लिए श्रवण कुमार की हमेशा से नजीर दी जाती है। लेकिन कर्नाटक के मैसूर निवासी कृष्ण कुमार जिस अंदाज में अपने माता को लेकर बनारस पहुंचे, लोग उन्हें मॉडर्न श्रवण कुमार कह रहे हैं। दो हेलमेट, बैग में कुछ जरूरी सामान, दो बोतल पानी और एक छाता लेकर केए-09 एक्स 6143 नंबर की 25 साल पुरानी बजाज चेतक स्कूटर से कृष्ण अपनी मां को दुनिया दिखाने निकले हैं।
अभी तक वह 62 हजार किमी से ज्यादा की दूरी तय कर तीन देशों की यात्रा पूरी कर चुके हैं। कभी कृष्ण ने बाललीला के दौरान मुंह में मां यशोदा को ब्रह्मांड के दर्शन कराए थे। अब मैसूर के 44 वर्षीय कृष्ण कुमार अपनी 74 वर्ष की मां चूड़ा रत्नम्मा को स्कूटर से दुनिया दिखाने निकले हैं।
वाराणसी में कृष्ण और उनकी मां का अभिनंदन
नौकरी छोड़कर कृष्ण कुमार ने अपनी मां को देश के मंदिरों में दर्शन- पूजन कराने के उद्देश्य से सितंबर 2020 में 25 साल पुरानी बजाज चेतक स्कूटर से मैसूर से यात्रा शुरू की। इस यात्रा को उन्होंने मातृ सेवा संकल्प नाम दिया है। भूटान, नेपाल, म्यामांर सहित देश के कई राज्यों में भ्रमण करने बाद चित्रकूट होते हुए रविवार को बाबा विश्वनाथ की नगरी वाराणसी पहुंचे।
ये भी पढ़ें: तेज प्रताप यादव होटल प्रकरण में गलती किसकी, क्या सच में हुई बदसलूकी? DCP को सौंपी गई जांच रिपोर्ट
kalyug ke shravan kumar news
[ad_2]
Source link