[ad_1]
विस्तार
निकाय चुनाव में चार मई को लखनऊ में मतदान के चलते इसी तिथि को लखनऊ सुपरजायंट्स और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच होने वाले आईपीएल मैच को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है।
सोमवार को बंगलूरू में सुपरजायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स के बीच मुकाबला होने के कारण टीम प्रबंधन से संपर्क नहीं हो सका। साथ ही उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने भी मामले में अनभिज्ञता जताई।
ये भी पढ़ें – भाजपा से नहीं बनी बात, अब सुभासपा अपने दम पर लड़ेगी चुनाव, राजभर ने सुनाया ये फरमान
ये भी पढ़ें – लखनऊ मेयर के लिए मुलायम की बहू अपर्णा यादव प्रमुख दावेदारों में, एक और पूर्व सीएम की बहू चर्चा में
उधर, डीएम सूर्यपाल गंगवार का कहना है कि अभी चार मई को लखनऊ में होने वाले आईपीएल मैच पर वार्ता की जा रही है। अभी इसके शिड्यूल में कोई बदलाव नहीं किया गया है। बीसीसीआई के जवाब का अभी इंतजार है। उसके बाद ही मैच के आयोजन पर फैसला हो सकेगा।
[ad_2]
Source link