Uttarakhand: श्रद्धालुओं के लिए इस दिन खुलेंगे द्वितीय और तृतीय केदार के द्वार, बैसाखी पर हुई तिथि घोषित

[ad_1]

Second Kedar Madhyamaheshwar Doors will open on May 22 and third Kedar Lord Tungnath will open on April 26

द्वितीय केदार मध्यमहेश्वर और तृतीय केदार भगवान तुंगनाथ कपाट खुलने की तिथि हुई घोषित
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

द्वितीय केदार मद्महेश्वर धाम और तृतीय केदार भगवान तुंगनाथ के कपाट खुलने की तिथि घोषित कर दी गई है। 22 मई को द्वितीय केदार मद्महेश्वर और 26 अप्रैल को तृतीय केदार भगवान तुंगनाथ के कपाट खुलेंगे। तृतीय केदार भगवान तुंगनाथ के कपाट सुबह 10 बजकर 50 मिनट पर मिथुन लग्न में खोले जाएंगे।

ये भी पढ़ें…Kedarnath Heli Service: एक मई से आगे की यात्रा के लिए 18 अप्रैल से खुल सकती है बुकिंग, यहां मिलेगी जानकारी

आज शुक्रवार को बैसाखी पर्व पर द्वितीय केदार भगवान मद्महेश्वर और तृतीय केदार भगवान तुंगनाथ के कपाट खोलने की तिथि घोषित की गई। ओंकारेश्वर मंदिर में पंचांग गणना से निश्चित कर द्वितीय केदार भगवान मद्महेश्वर और मर्कटेश्वर मंदिर मक्कूमठ में विधि-विधान के साथ तृतीय केदार भगवान तुंगनाथ के कपाट खोलने की तिथि व समय घोषित किया गया।

बता दें उत्तराखंड में साल 2023 की चारधाम यात्रा 22 अप्रैल से शुरू हो रही है। 22 तारीख को अक्षय तृतीया के दिन गंगोत्री धाम और यमुनोत्री धाम के कपाट विधिवत पूजा अर्चना के साथ श्रद्धालुओं के लिए खोले जाएंगे।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *