Atiq Shot Dead: लवलेश के घर पर ताला, पुलिस ने साधी चुप्पी, कोई नहीं बता सका कहां गया परिवार

[ad_1]

Atiq Shot Dead: Locked at Lovelesh house

घर में लटक रहा ताला
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अतीक अहमद और अशरफ की गोली मारकर हत्या करने के आरोपी लवलेश तिवारी के घर पर सोमवार सुबह ताला लगा मिला। पुलिस भी इस पर चुप्पी साधे है। मोहल्लावासियों का कहना है कि जब सुबह आंख खुली तो घर पर ताला नजर आया। शनिवार रात माफिया अतीक को मौत के घाट उतारने वाला लवलेश रातोंरात सुर्खियों में आ गया। रविवार को शहर के क्योटरा स्थित किराए के घर के बाहर मीडिया कर्मियों का जमघट लगा रहा है।

फिर पुलिस का पहरा हो गया। घर में सिर्फ पिता यज्ञ कुमार तिवारी, मां आशा तिवारी और छोटा भाई वेद तिवारी थे। सोमवार की सुबह पूरा नजारा ही बदल गया। घर पर ताला लटक रहा था। कोई ये नहीं बता सका परिवार कहां है। पुलिस साथ ले गई या खुद ताला डालकर चले गए। घर के दूसरे हिस्से में रहने वाली महिला ने सिर्फ इतना बताया कि जब सुबह उठे तो ताला पड़ा मिला, जबकि रातभर पुलिस घर के अंदर रही है। एएसपी लक्ष्मी निवास मिश्रा का कहना है कि लवलेश से संबंधित कोई भी जानकारी देने पर रोक है। फिलहाल घटना प्रयागराज की है। वहां की पुलिस अपना काम कर रही है। यहां से कोई लेना-देना नहीं है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *