Meerut News Live: सपा विधायक अतुल प्रधान ने मस्जिद से कही ये बड़ी बात, गुलदार की दहशत से खौफ में पूरा जिला

[ad_1]

03:48 PM, 21-Apr-2023

मस्जिद से बोले सपा विधायक अतुल प्रधान, भाजपा को नहीं मिल रहा मेयर प्रत्याशी

मेरठ में शाही जामा मस्जिद पर अलविदा जुमे पर नगर निकाय चुनाव का असर भी देखने को मिला। सपा, रालोद और आसपा गठबंधन महापौर प्रत्याशी सीमा प्रधान के पति और सरधना से विधायक अतुल प्रधान नमाज के बाद मस्जिद के बाहर लोगों से मिलने पहुंचे। 

उन्होंने लोगों को अलविदा जुमे के साथ ईद की बधाई दी। जिसके बाद मीडिया से बात करते हुए कहा कि गठबंधन के टूटने की खबर भाजपा फैला रही है, जबकि मेरठ के गठबंधन के प्रत्याशी के सामने भाजपा को प्रत्याशी नहीं मिल पा रहा है। पिछले नौ दिन से गठबंधन के मजबूत प्रत्याशी की घोषणा के बाद से ही भाजपा में हलचल मची हुई है। लेकिन उन्हें प्रत्याशी नहीं मिल पाया। 

03:26 PM, 21-Apr-2023

शहरकाजी बोले- ईदगाह से पहले नमाज अदा करना इस्लाम के खिलाफ

शाही ईदगाह से पहले किसी अन्य स्थान पर नमाज अदा करना गलत है। मेरठ में शुक्रवार को शाही जामा मस्जिद में अलविदा जुमे की नमाज से पहले शहरकाजी प्रोफेसर जैनुस साजिद्दीन सिद्दीकी ने ईद की नमाज को लेकर ये बात कही। उन्होंने फैज-ए-आम इंटर कॉलेज सहित अन्य स्थानों पर ईदगाह से पहले होने वाली ईद की नमाज पर सवाल करते हुए इसे इस्लाम के खिलाफ बताया।

01:58 PM, 21-Apr-2023

शोभापुर के सामने हाईवे पर भीषण हादसा, ट्रक चालक की मौत

मेरठ में दिल्ली-देहरादून हाईवे पर शोभापुर के सामने दो ट्रकों की आपस में जोरदार टक्कर हो गई। जिसमें एक ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। चालक को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने चालक को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और चालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

01:01 PM, 21-Apr-2023

निकाय चुनाव के बाद लगेगा नौचंदी मेला, 15 मई को होगा आरंभ

मेरठ में निकाय चुनाव संपन्न होने के बाद ही अब नौचंदी मेला शुरू होगा। नगर निगम व प्रशासनिक अधिकारी चुनाव में लगे हुए हैं। जिनके चलते नौचंदी मेले में होने वाले कार्य अधूरे रह गए हैं। 

डीएम दीपक मीणा ने बताया कि नगर निगम में महापौर-पार्षदों, नगर पालिका और नगर पंचायतों में अध्यक्ष व सदस्य के चुनाव के लिए सरकारी अमला लगा हुआ है। जिसके चलते नौचंदी मेले की तैयारियों को लेकर नगर निगम व प्रशासनिक अधिकारी पूरी तरह से नहीं लग पाए। नौचंदी मेले में होने वाले कार्यक्रम के कार्य भी अधूरे रह गए हैं। इन सभी को देखते हुए नौचंदी मेले को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। अब नौचंदी मेला 15 मई 2023 से आरंभ होगा। 13 मई 2023 को निकाय चुनाव की मतगणना संपन्न हो जाएगी। दो दिन में नगर निगम, प्रशासनिक अधिकारी नौचंदी मेले से संबंधित सभी कार्यों को पूरा कराकर मेले की शुरुआत कर देंगे। नगर निगम ने भी इस संबंध में अपनी रिपोर्ट प्रेषित की है।

12:49 PM, 21-Apr-2023

शव मिलने से फैली सनसनी

मेरठ के परीक्षितगढ़ में शुक्रवार सुबह एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। उधर, घटना की सूचना पर पुलिस और फॉरेंसिक की टीम मौके पर पहुंची। इस दौरान टीम ने मौके पर जांच पड़ताल की।

बताया गया कि परीक्षितगढ़ क्षेत्र के ईदगाह के समीप नगर निवासी युवक खेत में मृतक अवस्था में पड़ा मिला। परीक्षितगढ़ के मोहल्ला गधार दरवाजा निवासी सुनील पुत्र बीरबल ने बताया कि मेरा नौकर राजू (42) बृहस्पतिवार की शाम करीब चार बजे मवी रोड स्थित ईदगाह के पास खेत में गन्ना काटने के लिए गया था। लेकिन देर रात तक वह घर वापस नहीं लौटा। वहीं, सुबह होने पर किसान खेत में पहुंचा तो कुछ गन्ने कटे हुए मिले और आगे बढ़ कर देखा तो राजू का शव पड़ा हुआ था। बताया गया कि राजू का मुंह भट्ट में घुसा हुआ था। 

12:13 PM, 21-Apr-2023

अनियंत्रित ट्रक दुकान में घुसा, लगी आग

 

बागपत जनपद के बड़ौत में दिल्ली-सहारनपुर रोड पर बृहस्पतिवार की देर रात पत्थर से भरा ट्रक टायर फटने से अनियंत्रित होकर मार्बल की दुकान में जा घुसा। जिसके बाद उसमें आग लग गई। आग से ट्रक और दुकान में करीब पांच लाख का नुकसान हुआ है। 

   

नगर में दिल्ली रोड पर बृहस्पतिवार की रात दिल्ली की तरफ आ रहे पत्थरों से भरे ट्रक का टायर फट गया, जिससे वह अनियंत्रित होकर मार्बल की दुकान में जा घुसा। इसके बाद ट्रक में आग लग गई। वहीं, चालक ने कूदकर अपनी जान बचाई। इस दौरान ट्रक की चपेट में आकर गन्ने से भरा ट्रक्टर-ट्रॉली भी क्षतिग्रस्त हो गया।

11:22 AM, 21-Apr-2023

ट्रेन से कटकर बुजुर्ग की मौत 

बागपत के खेकड़ा में रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आने से करीब 80 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बागपत भिजवा दिया है।

11:11 AM, 21-Apr-2023

Meerut News Live: सपा विधायक अतुल प्रधान ने मस्जिद से कही ये बड़ी बात, गुलदार की दहशत से खौफ में पूरा जिला

बिजनौर जनपद में गुलदार की दहशत लगातार बढ़ती जा रही है। आज यानी शुक्रवार को फिर से गुलदार ने एक किशोरी पर हमला बोल दिया है। गुलदार ने किशोरी को बुरी तरह जख्मी कर दिया है। इससे पहले गुरुवार और बुधवार को भी गुलदार ने हमला किया था। जिसमें एक किसान की जान भी चल गई थी।

बताया गया कि अफजलगढ़ के गांव सीरियावाली में मां के साथ गेहूं काट रही एक 13 वर्षीय किशोरी पर गुलदार ने हमला कर जख्मी कर दिया, जिसे 108 एंबुलेंस की मदद से सीएससी में उपचार के लिए भर्ती कराया गया।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *