Mafia in UP: पुलिस के निशाने पर पूर्वांचल के तीन पूर्व विधायक सहित नौ माफिया, जानिए सभी के बारे में

[ad_1]

Nine mafia including three former MLA of Purvanchal on target of police

पूर्व विधायक विजय मिश्रा, पूर्व एमएलसी बृजेश कुमार सिंह और पूर्व एमएलए मुख्तार
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रयागराज में अतीक अहमद और अशरफ अहमद की हत्या के बाद माफियाओं के खिलाफ पुलिस का रुख और सख्त हो गया है। तीन पूर्व विधायक सहित पूर्वांचल के नौ माफिया पुलिस के निशाने पर हैं। शासन से वाराणसी जोन के नौ जिलों के माफियाओं की जो सूची जारी हुई है, उनमें छह नाम शामिल हैं।

इसी तरह वाराणसी कमिश्नरेट के तीन माफिया बृजेश कुमार सिंह, सुभाष सिंह ठाकुर और अभिषेक सिंह हनी उर्फ जहर का नाम सार्वजनिक किया गया है। सभी माफियाओं के खिलाफ मुकदमों की लंबी फेहरिस्त है। इनमें से तीन विधायक भी रह चुके हैं। माफियाओं की जो सूची जारी हुई है, उन सबकी निगरानी होगी। इसकी जिम्मेदारी जोन और कमिश्नरेट पुलिस के साथ एसटीएफ को भी मिली है।

जमानत पर जेल से बाहर बृजेश कुमार सिंह

शासनस्तर से हर माफिया के वर्तमान स्थिति की जानकारी मांगी गई है। जानकारी के मुताबिक, पूर्वांचल के चिह्नित नौ माफियाओं में बृजेश कुमार सिंह ही पिछले वर्ष जमानत पर जेल से बाहर आया है। बृजेश को अगस्त 2022 में इलाहाबाद हाईकोर्ट से जमानत मिली थी।

ये भी पढ़ें: बिहार की गायिका के साथ बनारस में दुष्कर्म, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल, पीड़िता बोली- प्यार के नाम पर धोखा

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *