Mandi News: कांगड़ा की रुद्रांशी ने राज्य स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण

[ad_1]

Kangra's Rudranshi won gold in state level table tennis competition

टेबल टेनिस प्रतियोगिता
– फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के मंडी के पड्डल मैदान स्थित टेनिस हाल में प्रथम राज्य स्तरीय टेबल टेनिस रैंकिंग प्रतियोगिता में खेले गए लड़कियों के अंडर-13 से आयु वर्ग के मुकाबले में कांगड़ा की रुद्रांशी भट्ट ने गोल्ड और शिमला की आरतरिका ने सिल्वर हासिल किया। लड़कों के मुकाबले में शिमला के युग ठाकुर ने गोल्ड और कांगड़ा के अधिराज सिंह चौहान ने सिल्वर मेडल प्राप्त किया। लड़कों के अंडर-11 आयु वर्ग में कांगड़ा के अधिराज सिंह चौहान ने गोल्ड जीता। नगर निगम मंडी के डिप्टी मेयर वीरेंद्र भट्ट ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल वितरित किए।

जिला टेबल टेनिस संघ के अध्यक्ष हेमंत राज वैद्य ने बताया कि 13 वर्ष से कम आयु वर्ग के मुकाबलों के विजेता और उप विजेता खिलाड़ियों को शनिवार को मेडल प्रदान कर दिए गए। प्रतियोगिता स्व. पीसी आनंद की स्मृति में लाला पीसी आनंद मेमोरियल ट्रस्ट मंडी की ओर से करवाया जा रही है। इस अवसर पर संयुक्त सचिव भारत सरकार रितेश चौहान, टेबल टेनिस संघ के उपाध्यक्ष सोमनाथ, साई के पूर्व कोच यतिश शर्मा, सुभाष आनंद, सुनील आनंद, सतीश आनंद, महासचिव विवेक कपूर मौजूद रहे। 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *