Bihar Crime: मोतिहारी में तीन बदमाशों ने फाइनेंस कर्मी को मारी गोली, पैसे लूटकर फरार, पुलिस कर रही छापेमारी

[ad_1]

Three miscreants shot a finance worker in Motihari, looted money and fled, police raiding

अस्पताल में भर्ती घायल युवक
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के मोतिहारी में मंगलवार को बाइक सावर बदमाशों ने एक फाइनेंस कर्मी को गोली मार कर पैसा लूट लिया। गोली फाइनेंस कर्मी के दाहिने पांव में लगी है। घटना की सूचना पर पहुंची हरसिद्धि पुलिस ने घायल फाइनेंस कर्मी को इलाज के लिए मोतिहारी के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया है। घायल व्यक्ति की पहचान पश्चिम चंपारण के मझौलिया थाना के दुधा भलूही गांव निवासी नितेश कुमार के रूप में हुई है। नितेश कुमार उत्कर्ष फाइनेंस कंपनी अरेराज में काम करता है।

जानकारी के मुताबिक, नितेश मंगलवार को कलेक्शन लाने के लिए अपनी बाइक से हरसिद्धि थाना क्षेत्र के सेमराहा गया था। वहां से पैसा लेकर लौट रहा था। इसी बीच सेमराहा पुल के पास एक बाइक पर सावर तीन बदमाशों ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे नितेश वहीं गिर गया। इसके बाद तीनों बदमाशों ने उस पर बंदूक तान दी और पैसे मांगने लगे।

पीड़ित नितेश ने बताया कि मैंने एक पैकेट के करीब 15 हजार रुपये दे दिए। दूसरे पैकेट में 22 हजार रुपये कलेक्शन का रखा था, वह छुपा लिया। इस बीच मेरा मोबाइल और पर्स लेकर जाते समय मेरे दाहिने पैर में गोली मार दी। गोली की आवाज सुन कर आसपास के लोग दौड़ कर आए। उन्होंने घटना की सूचना हरसिद्धि पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई और मुझे इलाज के लिए मोतिहारी ले कर चली आई। जहां इलाज चल रहा है।

अरेराज एसडीपीओ रंजन कुमार ने घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की जानकारी ली। पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए जगह-जगह नाकाबंदी कर वाहन जांच करा रही है और संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।

हरसिद्धि थानाध्यक्ष विक्रांत सिंह ने बताया कि सूचना मिली कि सेमराहा के पास एक फाइनेंस कर्मी को गोली मार दी गई है। सूचना मिलने के साथ ही मौके पर पहुंच कर घायल को इलाज के लिए मोतिहारी के निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया है। जहां उसका इलाज चल रहा है। लूट की घटना को तीन अपराधियों ने मिल कर अंजाम दिया है। अपराधियों की पहचान करने में जुटे हैं।

मोतिहारी उत्कर्ष फाइनेंस कंपनी के मैनेजर अश्विनी गुप्ता ने बताया कि नितेश पांच महीने पहले ही कंपनी ज्वाइन की थी। दो दिन पहले अरेराज ब्रांच के तीन कर्मी के छुट्टी पर चले जाने के कारण उसे वहां भेजा गया था। इसी बीच दो जगह से कलेक्शन कर वापस हो रहा था कि यह घटना घट गई।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *