Accident News : पटना-बख्तियारपुर फोर लेन टोल रोड पर 9 को कुचलती हुई भागी गाड़ी, तीन की मौत

[ad_1]

Bihar Accident News: Patna-Bakhtiyarpur four lane toll road vehicle crushed 9 people, three died

दर्दनाक सड़क हादसा
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पटना-बख्तियारपुर फोर लेन टोल रोड पर फिर एक बड़ा हादसा सामने आया है और इसमें भी गाड़ी ‘अज्ञात’ है। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) टोल प्लाजा से कुछ ही किलोमीटर दूर किसी अनियंत्रित तेज गाड़ी ने नौ लोगों को कुचल दिया। इनमें चार की मौत हो चुकी है। पांच लोग राज्य के सबसे बड़े अस्पताल PMCH में जिंदगी की जंग लड़ रहे हैं। टोल पेट्रोलिंग और पुलिस दो घंटे में भी गाड़ी के बारे में जानकारी नहीं दे पा रही है। 

वाहन चालक की तलाश की छापेमारी चल रही

इधर, घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गवाहन चालक की तलाश की छापेमारी ई। हाईवे पर एक घंटे तक आवागमन बाधित हुआ। इस कारण सड़क पर जाम लगा गया। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने चारों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि तेज रफ्तार वाहन की चपेट 9 लोग आ गए। इसमें से 3 की मौके पर ही मौत हो गई। आसपास के सीसीटीवी को भी खंगाला जा रहा है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

मरने वालों में सभी अथमलगोला निवासी 

पटना बख्तियारपुर फोरलेन पर सड़क हादसे में मरने वाले युवकों में प्रिंस कुमार (14 वर्ष), उदय कुमार (11 वर्ष) एवं दीपक कुमार( 22 वर्ष) हैं। यह सभी राजपुर थाना अथमलगोला के निवासी हैं। बख्तियारपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि एक ऑटो पर सवार होकर मंगलवार की सुबह कच्ची दरगाह से शादी में शामिल होने के बाद सभी घर लौट रहे थे। ऑटो पर 8 लोग सवार थे। एक तेज रफ्तार से आ रही हाईवा ने ऑटो को कुचल डाला। इस हादसे में ऑटो पर सवार तीन लोगों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई, जबकि 5 लोग बुरी तरह से जख्मी हो गये। सभी घायलों को इलाज के लिए पटना के पीएमसीएच में भर्ती कराया गया है, जहां सभी की स्थिति गंभीर बनी हुई है।

लाशें पहुंची तो गांव में पसरा मातम

स्थानीय लोगों कहना है कि चारों की लाश गांव पहुंचते ही मातम पसर गया। किसी के आंसू रुक नहीं रहे थे। परिजनों का कहना है कि प्रशासन जल्द से जल्द आरोपी चालक को गिरफ्तार करे। वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा प्रदान करे। 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *