[ad_1]
उत्तर प्रदेश में नगर निकाय के चुनाव में हरदोई, फतेहपुर, उन्नाव और जालौन समेत 37 जिलों में मतदान हो रहा हैं। अगल-अलग जिलों में सुबह सात बजे से मतदान शुरू हुआ। शुरुआती घंटों में मतदान केंद्रों में बहुत लंबी कतारें नहीं देखी गई। हालांकि इसके बाद बड़ी संख्या में लोग मतदान करने पहुंचने लगे।
इनमें बुजुर्गों की अच्छी तादाद मतदान केंद्रों पर देखने को मिल रही है। उनका कहना है कि चुनाव इसीलिए महत्वपूण है, क्योंकि यह हमारी मूलभूत सुविधाओं से सीधे जुड़े होते हैं। सामाजिक सरोकार के लिहाज से भी इनकी अहमियत ज्यादा होती। विकास के नाम वोट दिया है।
बता दें कि यूपी निकाय चुनाव के लिए मतदान को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह है। बुजुर्गों के साथ दिव्यांग भी मतदान करने पहुंच रहे हैं। बुजुर्गों ने युवाओं से राष्ट्रहित में मतदान करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि वोट खरीदे भी जा रहे हैं। चुनाव आयोग और प्रशासन को और सख्ती दिखाने की जरूरत है।
शांति देवी बोलीं- वोट देना सुखद अहसास है
फतेहपुर जिले के किशनपुर में शांति देवी (85) निवासी रक्षपालपुर ने मतदान किया। उन्होंने कहा कि सही प्रत्याशी को जिताने में अपना योगदान दिया है। वोट देने के बाद बेहद सुखद अहसास होता है। बता दें कि जिले की दो नगर पालिका और आठ नगर पंचायत में 11 बजे तक 22.53 प्रतिशत वोट पड़ चुके हैं।
कमला देवी व्हीलचेयर से वोट देने पहुंची
जालौन जिले के कौंच में बुजुर्ग मतदाता कमला देवी (90) निवासी सुभाष नगर व्हीलचेयर से मतदान केंद्र पर मतदान करने पहुंची। उन्होंने कहा कि मैं हर बार वोट देती हूं। इस बार भी समय से ही वोट दे दिया। उम्मीद है कि प्रदेश की प्रगति और बेहतर हो सकेगी।
हरदोई में बुजुर्गों में खास उत्साह
हरदोई की सात नगर पालिका और छह नगर पंचायतों में सुबह नौ बजे तक 13 फीसदी मतदान हुआ। यहां बुजुर्ग मतदाताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। मोहल्ला काजी सरायं की किरण (93) ने लोकतंत्र की मजबूत करने के लिए वोट दिया। वहीं, आयशा खातून (80) सुभाष नगर में व्हीलचेयर पर मतदान करने पहुंची।
आने वाली पीढ़ी के उज्ज्वल भविष्य के लिए वोट
उन्नाव जिले में निकाय चुनाव के लिए मतदान जारी है। लोगों खासकर बुजुर्गों में जबरदस्त उत्साह है और दिन चढ़ने के साथ ही मतदान केंद्रों में मतदाताओं की भीड़ बढ़ रही है। जिले की तीन नगर पालिका परिषद व 16 नगर पंचायत में मतदान हो रहा है। यहां बुजुर्ग मतदाताओं ने कहा कि आने वाली पीढ़ी के उज्ज्वल भविष्य के लिए वोट किया है।
[ad_2]
Source link