Atiq Ashraf Murder: शाइस्ता को थी एक-एक कदम की जानकारी, फेसटाइम एप से होती थी बात; सौलत ने उगले सनसनीखेज राज

[ad_1]

Atiq Ashraf Murder Shaista was aware of each and every step talk through Facetime app; Saulat Open secrets

Atiq Ashraf Murder
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अतीक अहमद के करीबी खान सौलत हनीफ ने बुधवार को कस्टडी रिमांड के दौरान कई राज उगले। उसने कबूला कि हत्याकांड की साजिश में वह भी शामिल था। यही नहीं अतीक-अशरफ की ओर से रची गई साजिश की एक-एक जानकारी शाइस्ता को थी।

पुलिस ने सौलत की निशानदेही पर उसके घर से तीन मोबाइल फोन व एक पिस्टल बरामद करने का दावा किया है। खान सौलत को धूमनगंज पुलिस ने बुधवार सुबह सात बजे के करीब केंद्रीय कारागार नैनी पहुंचकर अभिरक्षा में लिया। इसके बाद उसे वज्र वाहन से सीधे धूमनगंज थाने लाया गया, जहां उससे पूछताछ शुरू हुई।

विवेचक राजेश कुमार मौर्य ने उससे एक के बाद एक कई सवाल पूछे। सबसे पहले उमेश पाल हत्याकांड में उसकी भूमिका के बारे में पूछताछ की गई। पूछा कि आखिर उसने उमेश की तस्वीर असद को क्यों भेजी। इस सवाल का सौलत कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया।

इसके बाद उमेश पाल हत्याकांड की साजिश और इसमें शामिल मददगारों के बारे में जानकारी मांगी गई। सूत्रों का कहना है कि सौलत ने एक अहम बात यह बताई कि इस हत्याकांड की साजिश अतीक-अशरफ ने रची और शाइस्ता इसकी राजदार थी।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *