Aligarh News: बंबा में तैरता मिला अज्ञात लाश, मचा हड़कंप, पांच दिन पुराना लग रहा शव, नहीं हुई शिनाख्त

[ad_1]

Unknown dead body found floating in Bamba

पुलिस शव निकालने के बाद
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलीगढ़ में विजयगढ़ थाना क्षेत्र के बजरंगपुल बंबा में एक युवक का शव बहता हुआ ग्रामीणों को दिखा। ग्रामीणों ने पुलिस को अवगत कराया। पुलिस मौके पर पहुंची। बंबा में बहते हुए शव को पुलिस ने बाहर निकाला। पुलिस ने शिनाख्त का काफी प्रयास किया, लेकिन शिनाख्त नहीं हो पाई।

शनिवार सुबह 10 बजे तीक्ष्णपाल सिंह निवासी गोपालपुर बंबा के किनारे आ रहे थे। उनको बहता हुआ शव दिखा, तो फोन द्वारा ग्रामीणों को अवगत कराया। वहां ग्रामीण एकत्रित हो गए, तीक्ष्णपाल सिंह ने पुलिस को अवगत कराया।  पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बड़ी मशक्कत से बाहर निकाला। लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी। 

अज्ञात शव की उम्र करीब 30 से 40 वर्ष, बाएं हाथ में घड़ी, घड़ी का फीता पीले कलर का दाहिने हाथ में काला धागा, काली शर्ट ,पैंट नीली बेल्ट पहने हुए हैं। थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि करीब शव पांच दिन पुराना लग रहा है। सिर पर कीड़े पड़ चुके हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *