Bihar : राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद के साले समेत 7 पर FIR, पीड़ित यह आरोप लगाकर मांग रहा है न्याय

[ad_1]

Bihar: FIR on 7 including RJD supremo Lalu Prasad's brother-in-law Subhash Yadav, accused of extortion

पूर्व सांसद सुभाष यादव की फाइल फोटो।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के बड़े साले सुभाष यादव समेत 7 लोगों पर FIR हुआ। उनपर जमीन खरीद-बिक्री और रंगदारी का मामला दर्ज हुआ है। पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई। मामला बिहटा इलाके के नेउरा ओपी स्थित बेला पंचायत का है। स्थानीय सुरेश वर्मा के पुत्र भीम वर्मा ने बिहटा थाना में 7 कट्ठा जमीन की खरीदारी को लेकर सुभाष यादव समेत 7 लोगों पर नामजद प्राथमिकी दर्ज करवाई है। भीम वर्मा ने इन धोखाधड़ी, रंगदारी और अपहरण के प्रयास का आरोप लगाया है।

पीड़ित का कहना है कि शुरुआत में पुलिस उसकी गुहार नहीं सुन रही थी। इसके बाद जिलाधिकारी से लेकर मुख्यमंत्री तक इस मामले की शिकायत की। जनता दरबार में जाकर न्याय की गुहार लगाया। तब जाकर वरीय पुलिस अधिकारी के आदेश पर पुलिस ने संज्ञान लिया। पुलिस से अपील है वह इस मामले को गंभीरता से ले और आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करे। 

96 लाख में जमीन रजिस्ट्री कर दिया जमीन

मामले में बिहटा थानेदार प्रमोद कुमार ने बताया कि नेउरा के बेला पंचायत निवासी भीम वर्मा ने एक लिखित आवेदन दिया। गांव के ही अरूण कुमार से तीन महीने के लिए जमीन का एग्रीमेंट किया था पर अरूण सिंह ने जमीन के पैसे नहीं दिए और एग्रीमेंट पेपर भी नहीं दिया। इसके बाद सुभाष प्रसाद यादव की पत्नी रेणु दवी को 96 लाख में जमीन रजिस्ट्री कर दिया। वहीं जमीन रजिस्ट्री कराने से पहले सुभाष यादव को बताया गया था कि जमीन को लेकर पहले से अरूण कुमार से एग्रीमेंट हो गया। इसके बाद सुभाष यादव ने कहा कि कोई बात नहीं, जमीन हम ले लेंगे। अगले दिन सुभाष कुमार ने मुझे मेरी मां और भाई के साथ अपने घर बुलाया। जब मैंने लिखित में मांगा तो उन्होंने गोली मारने की धमकी दी। इतना ही नहीं उन्होंने धमकाया कि अगर इस बारे में किसी को बताया तो तुम्हारी हत्या करवा देंगे। पुलिस से अपील है कि वह इस मामले को गंभीरता से और आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करे। 

 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *