Himachal: 30 एकड़ भूमि पर 500 करोड़ से स्थापित होगा एथेनॉल प्लांट, हिमाचल 50 प्रतिशत इक्विटी निवेश को तैयार

[ad_1]

ethanol plant would be established at Jeetpur Behri in Una, himachal govt ready to invest 50 percent equity in

सीएम सुखविंद्र सुक्खू ने अधिकारियों के साथ की बैठक।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) की ओर से ऊना जिले के जीतपुर बेहरी में 30 एकड़ भूमि पर 500 करोड़ रुपये की लागत से एथेनॉल प्लांट स्थापित किया जाएगा। मुख्यमंत्री सोमवार देर शाम यहां प्रस्तावित एथनॉल प्लांट के निर्माण के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा के लिए बुलाई गई बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। सुक्खू ने कहा कि राज्य सरकार परियोजना में 50 प्रतिशत इक्विटी निवेश करने के लिए तैयार है और इस संयंत्र को स्थापित करने के लिए कंपनी को पूरा सहयोग देगी। कंपनी ने मुख्यमंत्री के प्रस्ताव को निदेशक मंडल में ले जाने का आश्वासन दिया।मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को भंजल से अप्रोच रोड के लिए 10 दिनों के भीतर भूमि अधिग्रहण शुरू करने और प्लांट के निर्माण में आने वाली सभी बाधाओं को दूर करने को सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए।

प्लांट से रोजगार मिलेगा, किसानों को भी लाभ

सुक्खू ने कहा कि यह प्लांट स्थानीय लोगों को रोजगार और स्वरोजगार के अवसर प्रदान करेगा और पंजाब के कांगड़ा, हमीरपुर, बिलासपुर और पड़ोसी जिलों के किसानों को भी अनाज आधारित इथेनॉल प्लांट से लाभ होगा। कंपनी के अनुरोध पर मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को संयंत्र के लिए अतिरिक्त 20 एकड़ जमीन उपलब्ध कराने का भी निर्देश दिया। विधायक चैतन्य शर्मा ने अपने विधानसभा क्षेत्र में इथेनॉल परियोजना के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया और कहा कि इससे गगरेट क्षेत्र के लोगों को लाभ होगा और परिवहन उद्योग के लिए भी वरदान साबित होगा।

बैठक में ये रहे मौजूद

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान, विधायक सुरेश कुमार, इंद्रदत्त लखनपाल, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव भरत खेड़ा, प्रमुख सचिव उद्योग आरडी नजीम, सचिव एमपीपी एंड पावर राजीव शर्मा, निदेशक उद्योग राकेश कुमार प्रजापति, मुख्यमंत्री के ओएसडी गोपाल शर्मा, अतिरिक्त उपायुक्त ऊना महेंद्र पाल गुर्जर और कार्यकारी निदेशक एचपीसीएल श्रीधर गौड़ भी बैठक में उपस्थित थे।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *