[ad_1]

ऑनर किलिंग
– फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
कानपुर देहात में बरौर थाना क्षेत्र के सिथरा बगिया गांव में ऑनर किलिंग का मामला सामने आया है। झूठी शान की खातिर भाई ने बहन की गला घोटकर हत्या कर शव घर में कीले से दुपट्टा के सहारे लटका दिया। पुलिस ने भाई को हिरासत में ले लिया है।
पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति ने मौके पर पहुंच कर जानकारी ली। थाना क्षेत्र सिथरा बगिया निवासी डॉली उर्फ बेटू (19) मां इमरती के साथ गांव में रहती थी। उसके भाई बलवान सिंह, मुकेश, मलखान, अमित, लवकुश उर्फ लंकेश और कल्याण अलग-अलग प्रांतों में रहकर फेरी आदि का काम करते हैं।
डाली की शादी घाटमपुर कोतवाली क्षेत्र के टेनापुर प्रतापपुर में तय की गई थी। 29 जून को बरात आनी थी। शादी की तैयारी के लिए भाई लवकुश उर्फ लंकेश 15 दिन पूर्व गुजरात से घर आया था। उसे बहन के पड़ोसी युवक से प्रेम प्रसंग की जानकारी हुई।
[ad_2]
Source link