[ad_1]

घटनास्थल पर जुटी भीड़
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वाराणसी के फूलपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह बेकाबू ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। वहीं उसकी पत्नी और पांच वर्षीय पुत्र की हालत गंभीर है। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने बाबतपुर- जमालापुर मार्ग पर चक्का जाम कर दिया।
रोहनिया क्षेत्र के बैरवन निवासी धर्मेंद्र पटेल (37) भांजी की शादी में शामिल होने के बाद बाइक से बराई जा रहे थे। साथ में पत्नी सावित्री पांच वर्षीय पुत्र को गोद में लेकर बैठी थी। नथईपुर तिराहे पर एक डीजे वाहन को बचाने के चक्कर में अचानक से चालक ने ट्रक को बायें मोड़ दिया। इस दौरान बाइक ट्रक की चपेट में आ गई।
टक्कर से बाइक सवार धर्मेंद्र, उसकी पत्नी और बच्चा सड़क पर गिरे। धर्मेंद्र का सिर ट्रक के पहिए के नीचे आ गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। वहीं पत्नी सावित्री और बेटे आयुष को गंभीर चोटें आईं। चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। मौके पर जुटे स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना देते हुए आनन-फानन घायल मां और बेटे को निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
ये भी पढ़ें: ट्रांसपोर्ट नगर के लिए जमीन का सीमांकन करने पहुंची टीम पर पथराव, कई पुलिसकर्मी घायल
[ad_2]
Source link