Varanasi: काशी पहुंचे सिक्किम के राज्यपाल, जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह भी साथ में मौजूद, हुआ भव्य स्वागत

[ad_1]

Governor of Sikkim reached Kashi, Water Power Minister Swatantra Dev Singh was also present, grand welcome

Varanasi: काशी पहुंचे सिक्किम के राज्यपाल, जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह भी साथ में मौजूद
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिक्किम के राज्यपाल लक्ष्मण आचार्य वाराणसी पहुंच गए हैं। बाबतपुर वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर शुक्रवार को सिक्किम के राज्यपाल लक्ष्मण आचार्य और जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह पहुंचे। भाजपा के कार्यकर्ताओं ने एयरपोर्ट पर दोनों का भव्य स्वागत किया।  राज्यपाल लक्ष्मण आचार्य काशी विद्यापीठ में आयोजित जॉब मेले में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। रविवार दोपहर में सिक्किम के लिए रवाना हो जाएंगे।

यह भी पढ़ें- Varanasi news: आज काशी आएंगे सिक्किम के राज्यपाल लक्ष्मण आचार्य, ये रहेगा पूरा कार्यक्रम

एयरपोर्ट पर स्वागत करने वालों में प्रमुख रूप से हंसराज विश्वकर्मा,विद्यासागर राय, सुरेश सिंह, पूनम मौर्या, मृदुला जायसवाल,अशोक चौरसिया,क्षेत्रीय उपाध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा /प्रोटोकॉल प्रभारी भाजपा शैलेश पांडेय सहित अन्य नेता भी मौजूद रहे। 

बता दें कि गुरुवार को झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन भी बाबा विश्वनाथ के दरबार पहुंचे थे। मंदिर के अर्चकों ने विधि विधान से षोडशोपचार पूजन कराया। इससे पहले राज्यपाल बाबा की सप्तर्षि आरती में शामिल हुए। मंदिर की तरफ से उन्हें अंगवस्त्रम, रुद्राक्ष की माला और बाबा का प्रसाद भेंट स्वरूप दिया गया। दर्शन पूजन के बाद वह अपने गंतव्य के लिए रवाना हो गए। 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *