Delhi Crime : आर्यभट्ट कॉलेज के गेट पर चाकू मारकर छात्र की हत्या, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

[ad_1]

Two killed in knife attack in Delhi

प्रतीकात्मक फोटो।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) के साउथ कैंपस में आर्यभट्ट कॉलेज के सामने रविवार दोपहर चाकू मारकर एक छात्र की हत्या कर दी गई। स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग में राजनीति विज्ञान के प्रथम वर्ष का छात्र निखिल चौहान (19) रविवार दोपहर 12:30 बजे कॉलेज गेट से बाहर निकल रहा था। इसी दौरान आरोपी तीन साथियों के साथ पहुंचा। उनमें से एक ने उसके सीने में चाकू मार दिया। निखिल जान बचाने के लिए भागा, मगर गिर गया। दोस्तों ने निखिल को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी मौत हो गई। दोस्तों ने साउथ कैंपस पुलिस को बताया कि कॉलेज के एक छात्र ने निखिल की प्रेमिका से बदसलूकी की थी। इसे लेकर उसका झगड़ा हुआ था। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। राहुल (19) और हारून (19) के रूप में हुई है।

पिता ने रंजिश में हत्या की बात कही

साउथ कैंपस के आर्यभट्ट कॉलेज के सामने निखल की हत्या की घटना को पिता संजय चौहान ने रंजिश बताया है। उन्होंने इस बात से इनकार किया है कि निखिल की कोई प्रेमिका थी और बदसलूकी का विरोध करने पर झगड़ा हुआ था। उन्होंने बताया कि एक सप्ताह पहले निखिल के दोस्त से आरोपी छात्र का झगड़ा हुआ था। इस बात का बदला लेने के लिए आरोपी ने दोस्तों के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया है। निखिल यू-ट्यूब पर गाने के वीडियो बनाता था। इसमें वह अभिनय भी करता था। 

गाली देने से मना करने पर युवक की चाकू मारकर हत्या

एक अन्य घटना में राजपार्क इलाके में शनिवार रात गाली देने से मना करने पर पड़ोसी युवक ने अपने पिता और भाई के साथ मिलकर युवक की चाकू से  गोदकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। उसे घायलावस्था में परिजनों ने पास के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां रविवार तड़के युवक ने दम तोड़ दिया। 

पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी के भाई और पिता को गिरफ्तार कर लिया है। फरार मुख्य आरोपी की तलाश में संभावित स्थानों पर दबिश दे रही है। मृतक की शिनाख्त साहिल (21) के रूप में हुई है। वह ओ ब्लॉक झुग्गी नंबर चार में अपने परिवार के साथ रहता था। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि देर रात 2.50 बजे पुलिस को एस ब्लॉक मंगोलपुरी के बस स्टैंड के पास एक युवक को चाकू मारे जाने की जानकारी मिली। 

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, तब तक घायल युवक की मौसी उसे अस्पताल लेकर जा चुकी थी। युवक बयान देने की स्थिति में नहीं था। पुलिस ने हत्या का प्रयास का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। मौका मुआयना करने के दौरान एक चश्मदीद ने पुलिस को बताया कि घायल साहिल पर उसके पड़ोसी मल्ली ने चाकू से हमला किया है। इस दौरान उसके भाई बिंदर और उसके पिता ने साहिल को पकड़ रखा था। उसने बताया कि बिंदर किसी राहगीर को गाली दे रहा था। इसपर साहिल ने उसे गाली गलौज करने से मना किया। 

इस बात पर साहिल और बिंदर के बीच झगड़ा होने लगा। इसी दौरान बिंदर का पिता प्रमोद वहां पहुंच गया। प्रमोद ने अपने बेटे मल्ली को झगड़ा होने की बात कहकर वहां बुला लिया। मल्ली घर से चाकू लेकर आया और वहां पहुंचने के बाद साहिल पर चाकू से हमला कर दिया। इस दौरान बिंदर और प्रमोद ने साहिल को पकड़ लिया। साहिल के घायल होने की सूचना मिलने पर उसके परिवार वाले वहां पहुंचे और उसे संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां तड़के 6.30 बजे साहिल ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी प्रमोद और उसके बेटे बिंदर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मल्ली की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *