Delhi: चाकू की नोक पर नौ साल की बच्ची को अगवा करने का प्रयास, पीड़िता ने शोर मचाकर आरोपी पर किया पत्थर से हमला

[ad_1]

Accused tried to kidnap girl by showing a knife In Delhi s Vikaspuri

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

विकासपुरी इलाके में सोमवार दोपहर एक बदमाश ने नौ साल की बच्ची को अगवा करने की कोशिश की। आरोपी ने बच्ची को चाकू दिखाया और उसे अपने साथ ले जाने लगा। बच्ची ने शोर मचा दिया और उस पर पत्थर से हमला कर दिया। घायल होने के बाद आरोपी वहां से फरार हो गया।

मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने बच्ची का इलाज करवाया और उसकी काउंसलिंग शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारी का कहना है कि काउंसलिंग के बाद बच्ची के बयान पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि नौ वर्षीय बच्ची अपने परिवार के साथ विकासपुरी इलाके में रहती है। पीड़िता के पिता सब्जी की रेहड़ी लगाते हैं। पुलिस को दिए बयान में उसने बताया कि दोपहर करीब एक बजे वह अपने घर के पास ही किसी काम से बाहर आई थी। इसी दौरान एक युवक ने उसे पकड़ लिया और साथ ले जाने लगा। इस दौरान उसने शोर मचा दिया और आरोपी पर पत्थर से हमला कर दिया। पुलिस अधिकारियेां ने बताया कि बच्ची के हमले से आरोपी के सिर में चोट लगी है। पुलिस उसकी पहचान करने में जुटी है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *