Kedarnath: गर्भगृह की जलेरी पर लगाया सोने का बर्क, स्वर्णमंडित परतों के पीतल के होने का लगा था आरोप

[ad_1]

Kedarnath Dham News Gold bark applied on the jewelry of the sanctum sanctorum

केदारनाथ मंदिर
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केदारनाथ मंदिर के गर्भगृह की जलेरी पर सोने का बर्क लगाया गया है। इसके उपर एक्रैलिक की पारदर्शी परत भी लगाई गई है, ताकि सोने की पालिश को नुकसान न पहुंचे। इस कार्य के लिए दानदाता ने ही कारीगर भेजे थे। श्रीबदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति ने गर्भगृह की जलेरी (स्वयं लिंग के चारों तरफ का क्षेत्र) में लगी स्वर्ण मंडित परतों से सोना निलकने के बारे में दानदाता को रिपोर्ट भेजी थी।

Kedarnath Temple: गर्भ गृह में सोने की परत चढ़ाने पर विवाद, बदरी-केदार मंदिर समिति ने बताया षड्यंत्र का हिस्सा

शुक्रवार को दिल्ली से छह कारीगरों की टीम केदारनाथ भेजी गई। इन्होंने गर्भगृह में जलेरी सहित दीवारों पर लगी स्वर्णमंडित परतों का जायजा लिया। दौरान दीवारों पर लगी सभी परतें सही पाई गईं। जलेरी की नापजोख सहित अन्य औपचारिकताएं पूरी करने के बाद रविवार को कारीगरों ने जलेरी पर सोने का बर्क लगाया। इसकी सुरक्षा के लिए एक्रैलिक की पारदर्शी परत स्थापित की गई। एक्रैलिक की परत लगने से अब, जलेरी में किसी भी प्रकार के घिसाव, साफ-सफाई से सोने की परत पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

बीकेटीसी के कार्याधिकारी रमेश चंद्र तिवारी ने बताया कि जेलरी से ही पूजा-पाठ और अन्य परंपराओं का निर्वहन होता है। ऐसे में चारों तरफ से कुछ जगहों पर सोना घिस गया था। कारीगरों ने इसे ठीक कर दिया है। बता दें कि बृहस्पतिवार को तीर्थपुरोहित संतोष त्रिवेदी ने गर्भगृह में लगी स्वर्णमंडित परतों के पीतल में तब्दील होने को लेकर सवाल उठाते हुए जांच की मांग की थी। बीकेटीसी ने आरोपों को पूरी तरह से निराधार बताया था।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *