Lalu Returns: राहुल गांधी से बोले लालू यादव- पहले आप मानें नहीं, अब शादी करें और हम बाराती चलें, बात मानिए…

[ad_1]

Opposition Party Meeting Today in Patna Update Lalu Yadav Comment on PM Modi and BJP Party

विपक्षी एकता की बैठक के बाद लालू प्रसाद ने मीडिया से बातचीत की।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


पटना में विपक्षी दलों की बैठक से छन-छनकर निकलीं बातें और बड़े-बड़े चेहरों के बयान एक तरफ और लालू यादव एक तरफ…। शुक्रवार को जब 15 दलों की बैठक के बाद साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई तो राजद प्रमुख लालू यादव मंच के एकदम बीच में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बाईं ओर बैठे नजर आए। सबसे पहले नीतीश, फिर मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी, ममता बनर्जी जैसे नेताओं ने अपनी बात रखी। सबसे आखिर में लालू बोले और अपने ठेठ-चुटीले अंदाज में सब पर भारी पड़ गए। लालू ने क्या कुछ कहा, यहां पढ़िए जस का तस…

‘फिट हो गए हैं, भाजपा को फिट कर देंगे’

लालू ने कहा कि बहुत दिन के बाद और इलाज करने के बाद आप लोगों से बात हो रही है। अब हम पूरी तरह से फिट हो गए हैं और बढ़िया से फिट कर देंगे भाजपा को। अब शिमला में अगली बैठक होगी, जिसमें आगे के कार्यक्रम को तय करेंगे। हमको एक होकर रहना है। देश की जनता कहती थी कि आप लोगों के पास वोट हैं, लेकिन आप लोग मिलते नहीं हैं। आप एकजुट नहीं होते और वोट बंट जाता है और भाजपा-आरएसएस जीत जाती है। 

‘प्रधानमंत्री अमेरिका में जाकर चंदन की लकड़ी बांट रहे हैं’

लालू ने कहा कि अभी नरेंद्र मोदी देश के नेता नहीं हैं, वे अमेरिका में घूम-घूमकर चंदन का लकड़ी बांट रहे हैं। जो अमेरिका मोदी जी को आने से मना कर दिया था, पता नहीं कैसे ये भूल गए और ये जाने लगे। देश टूट की कगार पर खड़ा है। अब तो भिंडी मालूम हुआ कि साठ रुपया किलो हो गया है। आप सभी लोग खरीदते होंगे तो आटा-दाल-चावल का भाव मालूम ही होगा। 

‘हनुमानजी ने ऐसी गदा मारी…’

लालू ने कहा कि इ लोग हनुमानजी का नाम लेकर और जय हनुमानजी की जय बोलकर चुनाव लड़ता है। इस बार कर्नाटक में हनुमानजी महावीर जी की तरह ऐसा मारे हैं गदा इनकी पीठ पर कि राहुल गांधी जी का पार्टी जीत गया। अब हनुमानजी हमारे साथ हो गए हैं। हम लोग इकट्ठा होकर सब नल-नील को जमा कर रहे हैं। इस बार तो गए ये लोग। इस बार बहुत बुरा हाल होने वाला है भाजपा का और नरेंद्र मोदी जी का। दो हजार रुपये का नोट पता नहीं काहे बंद कर दिया भाई। ये छोटा-छोटा नोट सब यही लोग रखे हुए था। 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *