अमर उजाला भविष्य ज्योति 2023: मेधावियों का 26 जून को होगा सम्मान, 10वीं और 12वीं के आएंगे टॉपर

[ad_1]

Meritorious will be honored on June 26

अमर उजाला भविष्य ज्योति
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


रामघाट रोड स्थित विजडम पब्लिक स्कूल (सीनियर विंग) में सोमवार की सुबह 11 बजे वर्ष 2023 में बोर्ड की 10वीं और 12वीं परीक्षा पास करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को अमर उजाला और मंगलायतन विश्वविद्यालय संयुक्त रूप से सम्मानित करेगा। अमर उजाला भविष्य ज्योति-2023 कार्यक्रम में यूपी बोर्ड, सीबीएसई बोर्ड, आईसीएसई बोर्ड के विद्यार्थियों को सम्मान मिलेगा। 

सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि मंडल आयुक्त नवदीप रिणवा, विशिष्ट अतिथि प्रभारी संयुक्त शिक्षा निदेशक माध्यमिक शिक्षा व प्रभारी बीएसए विनय कुमार गिल होंगे। यूपी बोर्ड, सीबीएसई बोर्ड, आईसीएसई बोर्ड में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को प्रोत्साहन और उत्साहवर्धन के लिए यह सम्मान समारोह किया जा रहा है। चयनित विद्यार्थियों को फोन और मैसेज से सूचित कर दिया गया है। अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 7505801232 / 989727791 / 9027921699 पर संपर्क करें। 

ऐसे कार्यक्रम स्थल पर पहुंचें मेधावी 

रामघाट रोड स्थित विजडम पब्लिक स्कूल (सीनियर विंग) में अमर उजाला भविष्य ज्योति-2023 कार्यक्रम में मेधावी हरदुआगंज और क्वार्सी चौराहा के रास्ते से पहुंच सकते हैं। अगर मेधावी हरदुआगंज के रास्ते से आते हैं तो वह केसी सिंघल हॉस्पिटल के पास नाले के बराबर बाएं रास्ते से होकर स्कूल पहुंच सकते हैं। इसी तरह मेधावी क्वार्सी चौराहा की रास्ते से आ रहे हैं तो उन्हें हरदुआगंज की मार्ग पर चौराहा से करीब एक किलोमीटर चलना होगा। फिर वह केसी सिंघल हॉस्पिटल से पहले नाले के बराबर दाएं रास्ते से होकर स्कूल पहुंच जाएंगे। 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *