IGNOU: इन नए विषयों में एमए कराएगा इग्नू, 15 जुलाई तक ही ले सकेंगे प्रवेश, पढ़ें जरूरी जानकारी

[ad_1]

IGNOU will conduct MA in these new subjects admission only till July 15

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय
– फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)

विस्तार


इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय ने जुलाई 2023 सत्र से विभिन्न नए कार्यक्रम शुरू किए हैं। इनमें प्रवेश की अंतिम तिथि 15 जुलाई है। शुरू किए गए कार्यक्रम स्नातकोत्तर डिग्री और डिप्लोमा स्तर के हैं। इनमें भौतिकी, हिंदू अध्ययन, एप्लाइड स्टैटस्टिक्स, भूगोल और डिप्लोमा में जनसंख्या और परिवार अध्ययन हैं।

इग्नू क्षेत्रीय केंद्र देहरादून के वरिष्ठ क्षेत्रीय निदेशक डॉ. अनिल कुमार डिमरी ने बताया कि विभिन्न क्षेत्रों में शुरू किए गए कार्यक्रम रोजगारपरक हैं। सभी कार्यक्रमों का स्टडी मटेरियल प्रिंटेड एवं डिजिटल दोनों माध्यमों में उपलब्ध होगा। जुलाई 2023 सत्र में द्वितीय व तृतीय वर्ष या सेमेस्टर के लिए पंजीकरण आवेदन की अंतिम तिथि 15 जुलाई है। छात्र https://ignouadmission.samarth.edu.in/ और https://onlinerr.ignou.ac.in/ पर आवेदन कर सकते हैं।

ये कार्यक्रम शुरू हुए हैं

– एमएससी एप्लाइड स्टेटिस्टिक्स कार्यक्रम की न्यूनतम अवधि दो वर्ष और अधिकतम चार वर्ष है। इसका शुल्क 7700 रुपये प्रति सेमेस्टर है। इसका 80 क्रेडिट का है। परीक्षाएं सेमेस्टर आधारित और अंग्रेजी माध्यम से होंगी।

– एमएससी भौतिकी कार्यक्रम की न्यूनतम अवधि दो वर्ष और अधिकतम चार वर्ष है। इसका शुल्क 14000 रुपये प्रति वर्ष है। इसका 72 क्रेडिट का है। परीक्षाएं वार्षिक और कार्यक्रम अंग्रेजी होगा।

– एमएससी भूगोल कार्यक्रम की न्यूनतम अवधि दो वर्ष और अधिकतम चार वर्ष है। इसका शुल्क 14000 रुपये प्रति वर्ष है। कुल 80 क्रेडिट का है। परीक्षाएं वार्षिक होंगी और कार्यक्रम का माध्यम अंग्रेजी होगा।

– एमए हिंदू अध्ययन कार्यक्रम की न्यूनतम अवधि दो वर्ष और अधिकतम चार वर्ष है। शुल्क 7000 रुपये प्रति वर्ष है। इसका कुल 80 क्रेडिट का है। परीक्षाएं वार्षिक और हिंदी माध्यम होंगी।

– जनसंख्या और परिवार स्वास्थ्य अध्ययन में पीजी डिप्लोमा है। न्यूनतम अवधि एक वर्ष और अधिकतम तीन वर्ष है। इसका शुल्क 5800 रुपये है और कुल 40 क्रेडिट का है। परीक्षाएं वार्षिक होंगी और कार्यक्रम अंग्रेजी होगा।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *