Varanasi: भारत में स्टार्टअप को खत्म कर रहा असफलता का डर, आईआईटी के प्रोफसरों की रखी राय

[ad_1]

Fear of failure killing startups in India opinion of IIT professors

बीएचयू में अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


आईआईटी बीएचयू के सर्कल स्मार्ट एजुकेशन की ओर से अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में कम आबादी वाले शहरों में बढ़ते व्यवसाय और शिक्षा के स्तर पर चर्चा हुई। मुख्य वक्ता बेगर्स कॉरपोरेशन के संस्थापक व सीईओ चंद्र मिश्रा, स्ट्रैथक्लाइड विश्वविद्यालय यूनाइटेड किंगडम के लेक्चरर डॉ. श्रीवास सहस्त्रनाम रहे। डॉ. चंद्र मिश्रा ने कहा कि कोई व्यक्ति स्टार्टअप का मालिक होता है।

इसका मतलब यह नहीं है कि वह उद्यमी बन गया है, स्टार्टअप कोई भी कर सकता है। डॉ. श्रीवास ने कहा कि भारत में स्टार्टअप का अनुपात 11.5 प्रतिशत है, जो यहां की आबादी के हिसाब से बहुत कम है। लोगों के मन में असफलता को लेकर बैठा डर भारत में स्टार्टअप को खत्म कर रहा है। आईआईटी कानपुर के प्रो. कृपाशंकर, आईआईटी बीएचयू के डॉ. लक्ष्मण यादव ने भी विचार रखे। सर्कल द स्मार्ट एजुकेशन के फाउंडर साहिल यादव ने स्कूली शिक्षा को उत्कृष्ट बनाने पर विचार साझा किए। 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *