Mission 2024: विपक्षी एकता को केशव प्रसाद मौर्य ने बताया दिखावा, बोले- अफसल लोग एक मंच पर हैं

[ad_1]

Mission 2024 Keshav Prasad Maurya called Vipakshi Ekta is show off said people are on one platform

काशी विश्वनाथ मंदिर में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने विपक्ष पर निशाना साधा और कहा कि विपक्षी एकता दिखावा है। असफल लोग एक मंच पर हैं। जनता फिर उन्हें नकारने वाली है। शिमला में आगामी 12 जुलाई को होने वाली बैठक के सवाल पर उन्होंने कहा कि जुलाई का महीना है। तारीखें ऐसे ही आती ही रहेंगी। फिलहाल दो बार से केंद्र में भाजपा की सरकार है। आगे भी रहेगी। वर्ष 2019 से ज्यादा बहुमत से 2024 में मिलेगी। इस बार देश में 350 से अधिक सीटें भाजपा जीतेगी।

वाराणसी पहुंचे उपमुख्यमंत्री ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री के दो दिवसीय दौरे की तैयारियों की समीक्षा की है। साथ ही वाजिदपुर स्थित जनसभा स्थल जाकर तैयारियों की जानकारी ली और कहा कि बारिश की चुनौती से निपटने की तैयारी पहले की जानी चाहिए।

ये भी पढ़ें: पीएम मोदी कल वाराणसी में; रैली के बाद भाजपा नेताओं संग करेंगे टिफिन बैठक, सुरक्षा व्यवस्था में 20 आईपीएस तैनात

25 करोड़ जनता करेगी पीएम मोदी का अभिनंदन

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि यूपी की 25 करोड़ जनता की तरफ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अभिनंदन किया जाएगा। केंद्र सरकार के नौ वर्षों का कार्यकाल पूरा होने के बाद प्रधानमंत्री वाराणसी आ रहे हैं। वह जनहित से जुड़ी परियोजनाएं जनता को समर्पित करेंगे।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *