Shimla News: भविष्य ज्योति सम्मान पाकर चहके जिला शिमला के होनहार, पोर्टमोर स्कूल के सभागार में हुआ कार्यक्रम

[ad_1]

Meritorious students of the shimla district honored at Amar Ujala's Bhavishya Jyoti Samman samaroh  at Portmor

भविष्य ज्योति सम्मान पाकर चहके शिमला के होनहार।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला की कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पोर्टमोर में गुरुवार को अमर उजाला के भविष्य ज्योति सम्मान समारोह में जिले के मेधावी विद्यार्थी सम्मानित किए गए। इसमें एनजीस विद्यामंदिर ने सहयोग किया। समारोह में एचपी बोर्ड, सीबीएसई की दसवीं और बारहवीं कक्षा तथा आईएससी और आईसीएसई के 28 स्कूलों के 400 टॉपरों को पुरस्कृत किया गया। समारोह में अतिरिक्त उपायुक्त शिमला अभिषेक वर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा खेमराज भंडारी, डीएसपी ट्रैफिक अजय भारद्वाज और डॉ. उदय ने विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

मेधावियों को मेडल और प्रमाणपत्र देकर नवाजा गया। समारोह में एनजीस विद्यामंदिर की निदेशक नीना गुप्ता और पोर्टमोर स्कूल की प्रधानाचार्य राखी पंडित विशेष रूप से मौजूद रहीं। पोर्टमोर स्कूल की छात्राओं ने सरस्वती वंदना और वंदे मातरम गीत से कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके बाद सोलन का गिद्दा और पहाड़ी नाटी डाली गई। सम्मान समारोह में बहारा विश्वविद्यालय सोलन, एलआर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट सोलन, हिमालयन ग्रुप ऑफ प्रोफेशनल इंस्टीट्यूट, न्यू ईरा ग्राफिक्स, सनराइज कंप्यूटर, अभिलाषी यूनिवर्सिटी, मुरारी लाल मेमोरियल कॉलेज आफ नर्सिंग और इक्फाई यूनिवर्सिटी बद्दी ने विशेष सहयोग किया।

सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ें : अभिषेक

एडीसी अभिषेक वर्मा ने मेधावियों को संबोधित करते हुए कहा कि हर समस्या का समाधान होता है। जीवन में सफलता पाने के लिए आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच जरूरी है। कहा कि जो भी कार्य करें उसमें सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास करें। सम्मान पाने से आगे बढ़ने का उत्साह मिलता है। उन्होंने अमर उजाला के मेधावियों को प्रोत्साहित करने के इस प्रयास की सराहना करते कहा कि इस तरह की सकारात्मक और प्रेरणादायक गतिविधियां आयोजित की जाती रहनी चाहिए।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *