[ad_1]

महादेव मंदिर शामली
– फोटो : Amar Ujala
विस्तार
शामली के गढ़ीपुख्ता क्षेत्र के गांव भैंसवाल के मोहल्ला कादियान पट्टी स्थित प्राचीन शिव मंदिर श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है। करीब सात सौ साल पुराने इस मंदिर की विशेषता यह है कि यहां सफेद संगमरमर का पंचमुखी शिविलिंग है। सावन में मंदिर में हर-हर महादेव का जयघोष गूंजता रहता है।
पंचमुखी शिवलिंग की है मान्याताएं
शिव मंदिर के पंडित सुनील शर्मा के अनुसार गांव भैंसवाल में सफेद संगमरमर का पंचमुखी शिवलिंग है। यह मंदिर लगभग सात सौ साल पुराना है। इसका निर्माण ग्रामवासियों ने मिलजुलकर कराया था। मंदिर में स्थापित सफेद शिवलिंग पूरे देश में केवल पांच हैं।
यह भी पढ़ें : अद्भुत हैं आस्था की ये तस्वीरें, पांव में छाले, पर जुबां पर बम-बम भोले
[ad_2]
Source link